Teen

Teen - ख़बरें

  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • AI को बना रहे अकेलेपन का सहारा! युवाओं में दिखा चिंताजनक ट्रेंड
    आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के आ जाने से जहां एक तरफ जिंदगी आसान हुई है, वहीं दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी सामने आने लगे हैं। एक नई स्टडी कहती है कि युवा यूजर्स AI का इस्तेमाल सिर्फ अपने काम को आसान बनाने के लिए नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे AI से अपनी जिंदगी से जुड़े हर तरह के सवाल भी पूछ रहे हैं। ऐसे में AI उनको अपने नए साथी के रूप में नजर आने लगा है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि यह बहुत अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि इससे युवाओं में अकेलापन बढ़ रहा है।
  • पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG-13 फिल्टर?
    फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta अब Instagram पर किशोर यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव ला रही है। प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब 18 साल से कम उम्र के सभी यूजर्स को ऑटोमेटिकली एक नए “13+ Content Setting” में डाल दिया जाएगा, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकेंगे जब तक कि पैरेंट्स की अनुमति न मिले। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के लिए सबसे बड़ा सेफ्टी चेंज है, जो अब तक के सभी प्रोटेक्शन से ज्यादा एडवांस होगा।
  • ChatGPT पर मजाक में पूछा "अपने दोस्त का कत्ल करने का तरीका", गिरफ्तार हुआ स्टूडेंट
    अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक मिडिल स्कूल के 13 साल के स्टूडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जब उसने स्कूल कंप्यूटर पर ChatGPT में लिखा, "How to kill my friend in the middle of class." यानी "क्लास के बीच अपने फ्रेंड को कैसे मारूं"। यह मजाकिया कोशिश उसे महंगी पड़ गई, क्योंकि स्कूल की डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम ने इसे तुरंत खतरे का सिग्नल मान लिया और पुलिस को अलर्ट भेज दिया।
  • अब Instagram पर टीनेजर्स की फर्जी उम्र नहीं चलेगी, AI पता लगाएगा सच
    Instagram पर उन किशोरों की पहचान करने के लिए AI बेस्ड आयु पहचान (टूल के उपयोग की टेस्टिंग कर रहा है, जिन्होंने अकाउंट में अपनी गलत आयु दर्ज की है। एक ब्लॉग पोस्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि उसने ऐप का उपयोग करने वाले किशोरों का पता लगाने के लिए AI टूल की टेस्टिंग शुरू की है। Instagram का मानना है कि इस कैपेसिटी में टेक्नोलॉजी का उपयोग करना उसके लिए नया है।
  • Uber for Teens: बच्चों को कैब में अकेले भेजने की टेंशन खत्म! Uber लाई खास सर्विस, ऐसे करें बुक
    Uber ने अपनी नई राइड सर्विस को लॉन्च किया है जो खासतौर पर टीनेजर्स के लिए लॉन्च की गई है। Uber for Teens के नाम से इस सर्विस को लॉन्च किया गया है। जिसमें 13 से 17 साल के किशोर सुरक्षित तरीके से राइड कर सकेंगे। माता-पिता भी टींस अकाउंट (Teens Account) बनाकर अपने बच्चों की राइड पर नजर सकते हैं। कंपनी ने यह सर्विस अभी 37 शहरों में शुरू की है।
  • नोएडा के 14 साल के लड़के ने खोजा एस्टरॉयड, अब खुद रखेगा नाम! NASA ने मांगे सुझाव
    नोएडा के 14 वर्षीय स्कूली छात्र दक्ष मलिक ने NASA के प्रोग्राम के माध्यम से एक एस्टरॉयड की खोज की है। अब वह इसका नाम रखने की तैयारी में है। मलिक ने अपनी प्रारंभिक खोज को पिछले साल सब्मिट करवाया था। नासा ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि कर दी है। इस एस्टरॉयड को 2023 OG40 के रूप में पहचाना गया है।
  • 3 घंटे से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल बन सकता है कमर दर्द का बड़ा कारण!
    रिसर्च में बताया गया है कि दिन में 3 घंटे से ज्यादा लगातार स्क्रीन की ओर देखते रहना रीढ हड्डी को किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

Teen - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »