Tecno Smartphones

Tecno Smartphones - ख़बरें

  • Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
    Oppo Find X10 का मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) 1,79,999 रुपये और Oppo Find X10 Pro Max का 2,39,999 रुपये का है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के सेलिंग प्राइसेज अलग हो सकते हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स को 22 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की इसके साथ Oppo Pad Mini और Oppo Enco X4 TWS ईयरफोन्स भी पेश करने की तैयारी है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 से पहले स्मार्टफोन्स की Early Bird Deals सामने आ गई हैं। इस लिस्ट में itel Zeno 100 Lite सबसे सस्ता फोन है, जिसकी ऑफर कीमत ₹7,199 है। इसके बाद Lava Bold N4 Lite ₹7,649, Lava Bold N2 ₹8,729 और Tecno Pop X 5G ₹14,249 में मिलेगा। वहीं iQOO Z10 Lite 5G की कीमत ₹15,999 बताई गई है। लिस्ट में सबसे महंगा iQOO Neo 10 है, जिसकी Early Bird कीमत ₹41,999 है। Amazon की Great Indian Festival Sale 8 अक्टूबर से शुरू होगी और इस दौरान कई बैंक और दूसरे ऑफर्स भी मिलेंगे।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
    Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसे Tonino Lamborghini Limited Edition नाम दिया गया है। जैसा कि इसका नाम कहता है, स्मार्टफोन Lamborghini डिजाइन से प्रेरित है। फोन में ब्लैक और रेड कलर के कॉम्बिनेशन के साथ टोनिनो लैम्बोर्गिनी डिजाइन बनाया गया है। रियर में 'पल्स लाइन' और टोनिनो लैम्बोर्गिनी लोगो लगा है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate SoC पर रन करता है।
  • Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
    Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन कंपनी की Spark सीरीज में लेटेस्ट एडिशन बनकर आया है। फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद अनुभव दे सकता है। फोन में कंपनी ने प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। यह डिवाइस 5,200mAh बैटरी से लैस किया गया है
  • Cheapest 5G Phones in India 2026: भारत के सबसे सस्ते 5G फोन्स की लिस्ट, फीचर्स भी हैं दमदार!
    10,000 रुपये के बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। इस लिस्ट में Tecno Pop 9 5G, Lava Yuva 5G, Lava Bold N1 5G, OPPO A5x 5G और Itel A95 5G शामिल हैं। इन फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं। Tecno और OPPO के फोन में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जबकि कुछ मॉडल 50MP कैमरा के साथ आते हैं। बैटरी की बात करें तो OPPO A5x 5G में 6,000mAh बैटरी मिलती है। वहीं Lava और Itel के मॉडल में 128GB तक स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
  • Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
    Oppo Find X10 सीरीज में नया Tianma OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में N1 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ 2,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल हो सकता है। इस सीरीज में Tianma की Tiangong स्क्रीन 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में ब्लू, ग्रीन और रेड कंपोनेंट्स के लिए नए मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया जाता है और हानिकारक ब्लू लाइट को घटाया जाता है।
  • Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
    Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल्स) LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8200 और Mali-G57 MC2 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6 GB और 8 GB के RAM के विकल्प हो सकते हैं। Lava Virat V1 Pro 5G में 128 GB की स्टोरेज हो सकती है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
    Techno Pova 8 Pro 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की शुरुआती कीमत ₹49,999 है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹54,999 में आता है। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदारी पर ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद शुरुआती वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹46,999 हो जाती है। फोन में 6.78 इंच का 144Hz HyperLux AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G चिपसेट और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है।
  • Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
    गूगल ने अपने सप्लायर्स को सूचना दी है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत से Pixel स्मार्टफोन्स और स्मार्टवॉचेज की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को बंद करने की योजना बना रही है। इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता तनाव हो सकता है। इस तनाव का असर दोनों देशों की कंपनियों पर पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारत और वियतनाम में गूगल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को बढ़ाया है।
  • Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Boltt Ace 5G और Boltt Evo 4G की लिस्टिंग हुई है। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। Boltt Ace 5G में USB Type-C पोर्ट के जरिए 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन के बॉक्स में 18 W का चार्जर दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट और वोल्टेज फलक्चुएशन के खिलाफ प्रोटेक्शन होने की जानकारी दी गई है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
    Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच HyperLux AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन होगा। Pova 8 Pro 5G में बैक पर Alive Matrix Display दिया जाएगा।
  • iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 2K फ्लैट डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। यह डिस्प्ले Visionox के F2 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल से बना है। इस स्मार्टफोन में 2K रिजॉल्यूशन के साथ टचस्क्रीन दी जाएगी। iQOO Neo 11 Ultra का डिस्प्ले 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 98 प्रतिशत फर्स्ट फ्रेम ब्राइटनेस रेशो होगी, जिससे आउटडोर में स्क्रीन की विजिबिलिटी में सुधार होगा।
  • Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
    Vivo जल्द ही Y सीरीज का नया फोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। यह फोन Vivo Y6k के नाम से पेश किया जा सकता है। दरअसल फोन को Google सपोर्टेड डिवाइसेज में देखा गया है। फोन कंपनी का बजट डिवाइस हो सकता है जिसे लेकर अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है।
  • Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
    भारत में Tecno Pova 8 Pro 5G को 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में बैक पर कैमरा मॉड्यूल के साथ Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले होगा। Pova 8 Pro 5G में दायीं साइड पर ऑरेंज कलर में एक नया बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम होगा। इस स्मार्टफोन की Tecno की इंटरनेशनल वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है।
  • Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए SGS Low Blue Light और SGS Five-Star Sunlight Readable Display सर्टिफिकेशन मिले हैं। Vivo S2 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Tecno Smartphones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »