Tata Motors Sales

Tata Motors Sales - ख़बरें

  • Maruti Suzuki की EV के लिए बैटरी के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग की योजना
    अगले कुछ वर्षों में कंपनी की योजना EV के लिए बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग की है। देश में पिछले कुछ वर्षों में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ी है। मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन मिलेगा।
  • Mahindra ने लॉन्च की XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलेगा। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
  • भारत में Tesla को मिल रहा कमजोर रिस्पॉन्स, सेल्स में 37 प्रतिशत की गिरावट 
    कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक SUV के लिए जुलाई में बुकिंग्स शुरू की थी। इसे मॉडल Y के लिए 600 से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है।
  • EV के मार्केट में बढ़ी MG Motor की बढ़ी हिस्सेदारी, Tata Motors को मिल रही कड़ी टक्कर
    इस सेगमेंट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष सितंबर में Windsor EV को लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वेरिएंट पेश किया था। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, Windsor EV और ZS EV शामिल हैं। Windsor EV की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने अपनी फैक्टरी की कैपेसिटी बढ़ाने भी की तैयारी की है।
  • Maruti ने 1 दिन में 50 हजार, Hyundai ने 11 हजार और Tata ने 10 हजार कारें बेची, आप भी कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग
    भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट ने इस नवरात्रि में जबरदस्त तेजी देखी। GST 2.0 टैक्स सुधार ने छोटे और मिड-रेंज कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया, जिससे कीमतें किफायती हुईं। Maruti Suzuki ने 25,000 कारों की डिलीवरी, Hyundai ने 11,000 डीलर बिलिंग्स और Tata Motors ने 10,000 डिलीवरी दर्ज की। Alto, WagonR, Swift, Nexon, Punch, Tiago, Altroz और Harrier जैसी कारों की मांग रिकॉर्ड स्तर पर है।
  • Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक Vitara सितंबर में होगी लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV, MG Motor की ZS EV से होगा। इसमें सिक्योरिटी सात एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मारूति सुजुकी ने e-Vitara की प्राइसिंग और बुकिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।
  • भारत में बढ़ी EVs की डिमांड, जून में सेल्स में 28 प्रतिशत का उछाल
    पिछले महीने EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 यूनिट्स की रही है। इसमें इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी का बड़ा योगदान है। इस मार्केट में जल्द अमेरिकी EV मेकर Tesla भी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू कर सकती है। EVs के कुल मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई है।
  • EV के मार्केट के लिए Tata Motors की बड़ी योजना, 35,000 करोड़ रुपये का करेगी इनवेस्टमेंट 
    कंपनी अगले पांच वर्षों में 35,000 करोड़ रुपये (लगभग 4.1 अरब डॉलर) का इनवेस्टमेंट करेगी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टाटा मोटर्स का टारगेट इस मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करने का है। इंटरनल कम्बश्चन इंजन वाले व्हीकल्स के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसमें Mahindra & Mahindra जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियों से टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की लॉन्च के बाद से 4,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री
    इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल स्क्रीन इंफोटेनमेंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है। इस फाइव सीटर इलेक्ट्रिक SUV को चार वेरिएंट्स - Executive, Smart, Premium और Excellence में उपलब्ध कराया गया है। इसमें आठ मोनोटोन और दो डुअल-टोन कलर्स के विकल्प हैं।
  • भारत में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स पहली बार हुई 4 प्रतिशत से ज्यादा
    पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स ने पहली बार चार प्रतिशत का आंकड़ा पार किया है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 2.6 प्रतिशत की थी। इस वर्ष अप्रैल में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स लगभग 3.5 प्रतिशत रही थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, मई में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 12,304 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 8,029 यूनिट्स की थी।
  • EV के दम पर चमकी MG Motor की सेल्स, Windsor EV का पहला स्थान बरकरार
    Windsor EV को कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इसकी बिक्री 20,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। MG Motor जल्द ही इसका 50.6 kWh के बड़े बैटरी पैक वाला वेरिएंट पेश कर सकती है। इसकी रेंज सिंगल चार्ज में लगभग 400 किलोमीटर हो सकती है। इसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेक जैसे कुछ ADAS फीचर्स मिल सकते हैं।
  • Tata Motors का Harrier इलेक्ट्रिक की रेंज लगभग 500 किलोमीटर रखने का टारगेट
    इसमें कुछ विशेष EV एलिमेंट्स इसे पेट्रोल से चलने वाली Harrier से अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ है। इसके अलावा वेल्कम और गुडबाय एनिमेशंस वाले LED DRLs हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन है। इसके रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स के तौर पर कुछ बदलाव किए गए हैं।
  • MG Motor की  Windsor EV ने बनाया रिकॉर्ड, लॉन्च के 6 महीने में बिकी 20,000 यूनिट्स 
    कंपनी ने बताया है कि Windsor EV को मेट्रो शहरों के साथ ही कुछ अन्य शहरों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। MG Motor का कहना है कि कस्टमर्स को Windsor EV का डिजाइन, टेक फीचर्स और अधिक स्पेस वाला केबिन पसंद आ रहा है। Windsor EV को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके प्राइसेज लगभग 14 लाख रुपये से लगभग 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं।
  • Tata Motors के EVs अगले महीने से होंगे महंगे, जल्द लॉन्च होगा Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन
    EV के मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। यह व्हीकल्स के वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग होगी। टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स के प्राइसेज को दो प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। कंपनी की जल्द Harrier EV को लॉन्च करने की योजना है।
  • EV के मार्केट में MG Motor का दमदार प्रदर्शन, कंपनी की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स
    फरवरी में कंपनी की रिटेल सेल्स में 16.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें EV की हिस्सेदारी लगभग 78 प्रतिशत की है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। MG Motor की EV सेगमेंट में कुछ नए मॉडल लॉन्च करने की भी योजना है। Windsor EV में सेडान का कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसे तीन वेरिएंट्स - Excite, Exclusive और Essence में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »