Tablet Specs

Tablet Specs - ख़बरें

  • Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
    Acer भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab 11 5G लेकर आई है। कंपनी ने चुपके से इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। साथ में प्राइसिंग का खुलासा भी कर दिया है। Acer Iconia Tab 11 5G में लगभग 11 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
    Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट मार्केट में लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही अपने हाई-एंड टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro को मार्केट में पेश करने वाली है। साल के अंत तक इसके लॉन्च की बातें सामने आ रही हैं। टैबलेट में 12.5 इंच का डिस्प्ले लीक हुआ है। टैब में कंपनी का इन-हाउस Xring O3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Oppo Pad 6 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया टैबलेट 12.1 इंच LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा टैबलेट में 10,420mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इसका Soft Light Edition भी पेश किया है। Oppo Pad 6 की शुरुआती कीमत करीब 49,000 रुपये रखी गई है।
  • 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
    Huawei ने बैंकॉक लॉन्च इवेंट में नया MatePad Pro Max टैबलेट पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का सबसे पतला और हल्का फ्लैगशिप टैबलेट है। इसकी मोटाई सिर्फ 4.7mm और वजन 499 ग्राम है। टैबलेट में 13.2 इंच का Flexible OLED PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है, जो 3K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिवाइस में 10,400mAh बैटरी, 50MP रियर कैमरा और छह स्पीकर सेटअप मिलता है। Huawei का कहना है कि यह टैबलेट PC-लेवल प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
    Redmi ने चीन में K Pad 2 टैबलेट लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,599 युआन (करीब 49,000 रुपये) है। इसमें 8.8 इंच 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 9100mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही Wi-Fi 7, Dolby Vision और HyperOS 3 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह टैबलेट फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
  • Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
    Redmi ने चीन में Redmi Pad 2 SE 4G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,099 युआन (करीब 15,000 रुपये) रखी गई है। यह टैबलेट 9.7 इंच 2K LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 6s 4G Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसमें क्वाड स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। टैबलेट में 7,600mAh बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह डिवाइस एंटरटेनमेंट और डेली यूज के लिए डिजाइन किया गया है।
  • AI+ ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी, 10.95 इंच डिस्प्ले वाला बजट टैबलेट, जानें कीमत
    Ai+ ने भारत में अपना पहला टैबलेट PulseTab लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस टैबलेट में 10.95-इंच Full HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर चलता है और इसमें 4G LTE कनेक्टिविटी भी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स और बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
    Huawei भारत में दो नए टैबलेट MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ लॉन्च करने की तैयारी में है। Flipkart टीजर में इनकी संभावित कीमत और फीचर्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टैबलेट HarmonyOS पर चलेंगे और इनमें Google Mobile Services का सपोर्ट नहीं मिलेगा। MatePad 11.5 में 2.5K PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि MatePad SE 11″ में 11 इंच डिस्प्ले और 7,700mAh बैटरी दी जा सकती है। इनकी कीमत करीब 13,749 रुपये से शुरू हो सकती है।
  • Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च: 12.1-इंच डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और पतला डिजाइन, जानें कीमत
    Lenovo ने भारतीय बाजार में Idea Tab Plus टैबलेट लॉन्च किया है, जिसे स्टडी, प्रोडक्टिविटी और मीडिया कंजम्पशन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में 12.1-इंच का बड़ा 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। टैबलेट में 10,200mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Tab Pen स्टायलस का सपोर्ट भी दिया गया है। कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है
  • 11.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 7700mAh बैटरी वाला Huawei MatePad 11.5 (2024) टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस
    हुवावे ने एक नया टैबलेट MatePad 11.5 (2024) पेश किया है। इसका 11.5 इंच का डिस्‍प्‍ले 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है और उसमें 2200×1440 रेजॉलूशन के साथ क्रि‍स्‍प डिस्‍प्‍ले मिलता है। टैब में 7700एमएएच की बैटरी है, जो 30W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके दाम बेस मॉडल के लिए 1699 युआन (लगभग 20,044 रुपये) से शुरू होते हैं।
  • realme Pad 2 Lite टैबलेट लॉन्‍च, 8300mAh बैटरी, 10.5 इंच डिस्‍प्‍ले, जानें प्राइस
    realme Pad 2 Lite टैबलेट भारत में लॉन्‍च हो गया है। इसमें 10.5 इंच का 2K LCD डिस्‍प्‍ले, मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 128 जीबी स्‍टाेरेज, 8300 एमएएच की बैटरी है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। इसे स्‍पेस ग्रे और नेबुला पर्पल कलर्स में लाया गया है। कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 14999 रुपये है। 8GB + 128GB मॉडल के लिए 16999 रुपये हैं। इसे realme.com, Flipkart से लिया जा सकेगा। सेल डेट की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Infinix XPad Launched : 11 इंच डिस्‍प्‍ले, 7000mAh बैटरी के साथ इनफ‍िनिक्‍स का पहला टैब भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस
    इनफ‍िनिक्‍स ने भारत में अपना पहला टैबलेट Infinix XPad LTE लॉन्‍च कर दिया है। यह मेटल यूनिबॉडी डिजाइन, 11 इंच के फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले, 8जीबी तक रैम, 7 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियों से पैक है। इसमें 256 जीबी तक स्‍टोरेज दिया गया है। 4 स्‍टीरियो स्‍पीकर हैं और WIDVINE L1+ सपोर्ट है। मीडियाटेक का G99 प्रोसेसर इसमें है और यह 4G सिम को भी सपोर्ट करता है। दाम 4GB + 128GB मॉडल के लिए 10,999 रुपये है।
  • 24GB रैम, 10100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ ‘रैडमैजिक गेमिंग’ टैबलेट लॉन्‍च, जानें प्राइस
    रेडमैजिक ने REDMAGIC Gaming Tablet PRO लॉन्‍च किया है। इसमें 10.9 इंच की 2.8K LCD स्‍क्रीन, 10100एमएएच बैटरी, 120 वॉट चार्जिंग सपोर्ट है। स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर लगा है। 24 जीबी रैम दी गई है और 1टीबी स्‍टोरेज मिलता है। शुरुआती कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 4099 युआन लगभग 48000 रुपये है। 24GB + 1TB मॉडल की कीमत 5699 युआन करीब 67000 रुपये है। 11 सितंबर से इसे खरीदा जा सकेगा।
  • 10000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 12 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ Huawei का ‘दमदार’ टैब लॉन्‍च
    Huawei MatePad Pro 12.2 : इस टैब में डुअल लेयर OLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। डिजिटल पेंटिंग के लिए खास ऐप इसमें मौजूद है।
  • 10000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ Vivo Pad 3 टैबलेट लॉन्‍च हुआ, जानें प्राइस
    Vivo Pad 3 : यह टैबलेट कई दिनों से चीन में वीवो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर लिस्‍ट था। कंपनी ने इसके कलर ऑप्‍शंस और कॉन्‍फ‍िगरेशंस का खुलासा कर दिया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »