Netflix भारत में चुनिंदा यूजर्स के लिए Free Trial की टेस्टिंग करता नजर आ रहा है। कुछ नए अकाउंट्स पर 15 दिन और 30 दिन तक के फ्री ट्रायल ऑफर दिखाई दे रहे हैं।
Photo Credit: Netflix
Netflix चुनिंदा यूजर्स के लिए Free Trial ऑफर की टेस्टिंग कर रहा है
Netflix भारत में एक बार फिर Free Trial की वापसी की टेस्टिंग करता नजर आ रहा है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ नए यूजर्स को अकाउंट बनाते समय "Try 30 days for ₹0" और 15-Day Free Trial जैसे ऑफर दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी उपलब्धता अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि Netflix ने करीब 2020 में अपना 30 दिन का फ्री ट्रायल बंद कर दिया था। अब माना जा रहा है कि कंपनी सीमित स्तर पर इसकी दोबारा टेस्टिंग कर रही है, ताकि यह समझा जा सके कि फ्री ट्रायल से नए सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ती है या नहीं।
Gadgets 360 ने भी नए ईमेल आईडी के साथ नया Netflix अकाउंट बनाकर इस ऑफर को देखा है। वहीं, अगर साइन-अप के दौरान यह ऑफर दिखाई नहीं देता, तो इसका मतलब है कि फिलहाल आपका अकाउंट इस टेस्टिंग का हिस्सा नहीं है।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि सभी यूजर्स को एक जैसा ऑफर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों को 30 दिन का फ्री ट्रायल दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ अकाउंट्स पर 15 दिन का फ्री ट्रायल ऑफर मिल रहा है। इससे संकेत मिलता है कि Netflix अलग-अलग यूजर ग्रुप्स पर A/B Testing कर रहा है।
अगर आप देखना चाहते हैं कि आपका अकाउंट इस ऑफर के लिए योग्य है या नहीं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
ध्यान रखें कि Netflix में AutoPay डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है। ऐसे में अगर ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल नहीं किया जाता है, तो चुने गए प्लान के अनुसार आपके पेमेंट मेथड से अपने आप शुल्क काट लिया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी