Software Updates

Software Updates - ख़बरें

  • WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
    Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। इस साल इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया AI आधारित Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल होगा। कंपनी के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा।
  • Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
    Windows 11 लैपटॉप समय के साथ स्लो हो जाता है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए नया सिस्टम खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स और बेसिक ऑप्टिमाइजेशन से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी हद तक सुधार सकते हैं। Startup ऐप्स को बंद करना, स्टोरेज क्लीन रखना, बैकग्राउंड ऐप्स कम करना और विजुअल इफेक्ट्स घटाना जैसे स्टेप्स तुरंत असर दिखाते हैं। इसके अलावा Windows अपडेट, मालवेयर स्कैन और पावर मोड सेटिंग्स भी सिस्टम स्पीड पर असर डालती हैं। सही तरीके अपनाकर आप अपने लैपटॉप को फिर से स्मूद और फास्ट बना सकते हैं।
  • आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
    Samsung ने One UI 8.5 Beta प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जो Android 16 QPR2 पर बेस्ड है। इस बार कंपनी ने बीटा को सिर्फ फ्लैगशिप डिवाइसेज तक सीमित नहीं रखा और Galaxy A-सीरीज के फोन को भी शामिल किया है। यह प्रोग्राम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है। यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसमें शामिल होकर नए फीचर्स का पहले अनुभव ले सकते हैं।
  • Mac में छिपा ‘टाइम बॉम्ब’! 49 दिन बाद ऐप्स करना बंद कर सकते हैं काम, जानें बचने का तरीका
    macOS में एक नया बग सामने आया है, जो करीब 49 दिन तक सिस्टम लगातार ऑन रहने पर एक्टिव होता है। इस समस्या के बाद Mac नए नेटवर्क कनेक्शन बनाना बंद कर सकता है, जिससे कई ऐप्स काम नहीं करते और सिस्टम स्लो हो जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी वजह 32-बिट काउंटर का ओवरफ्लो है। फिलहाल इसका आसान समाधान सिस्टम को रीस्टार्ट करना बताया गया है, जिससे समस्या अस्थायी रूप से ठीक हो जाती है।
  • चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद
    NASA के Artemis II मिशन के दौरान Orion स्पेसक्राफ्ट में एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी सामने आई, जब एक एस्ट्रोनॉट ने लाइवस्ट्रीम के दौरान Microsoft Outlook के काम न करने की शिकायत की। कमांडर Reid Wiseman ने बताया कि सिस्टम में Outlook के दो वर्जन चल रहे थे और दोनों ही काम नहीं कर रहे थे। Mission Control ने रिमोट एक्सेस के जरिए इस समस्या को जांचा और बाद में बताया कि Outlook को “offline” मोड में चलाया जा सकता है। यह घटना दिखाती है कि अंतरिक्ष मिशनों में भी रोजमर्रा के कमर्शियल सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होते हैं और उनमें आम तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।
  • WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
    Apple ने WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 जून से 12 जून तक आयोजित होगा। कंपनी के मुताबिक इवेंट की शुरुआत 8 जून को कीनोट से होगी, जिसमें नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश किए जाएंगे। इस बार iOS 27, macOS 27, iPadOS 27, watchOS 27 और visionOS 27 जैसे वर्जन पेश किए जाने की उम्मीद है। हाल के वर्षों में WWDC का फोकस हार्डवेयर के बजाय सॉफ्टवेयर और Apple Intelligence पर रहा है। इवेंट में डेवलपर्स के लिए खास सेशंस और स्टूडेंट्स के लिए Swift Challenge भी आयोजित किया जाएगा।
  • अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
    Xiaomi ने Xiaomi 12 सीरीज और Redmi Note 12 5G समेत कुछ स्मार्टफोन्स के लिए सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म कर दिया है। कंपनी के मुताबिक अब इन डिवाइस को कोई OTA अपडेट, सिक्योरिटी पैच या नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। Xiaomi 12 और 12 Pro को Android 15 और HyperOS 3.0 तक अपडेट मिला, जबकि बाकी मॉडल Android 14 पर ही रुक गए। कंपनी का कहना है कि Snapdragon 8 Gen 1 जैसे पुराने प्रोसेसर नए AI बेस्ड HyperOS को सही तरीके से हैंडल नहीं कर पा रहे, जिससे परफॉर्मेंस और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है।
  • iOS 26.2 Update: iPhone में आया iOS 26.2 अपडेट, लॉक स्क्रीन, म्यूजिक, गेमिंग में आए कमाल फीचर्स, ऐसे करें डाउनलोड
    Apple iPhone में नया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26.2 आ गया है। यूजर्स के लिए यह नया अपडेट काफी कुछ बदलाव लेकर आया है। iOS 26 में पहला अपडेट कंपनी ने सितंबर में लॉन्च किया था। अब यह दूसरा बड़ा अपडेट है जो यूजर को iPhone में कई बड़े फीचर लेकर आता है। इनमें पहले से ज्यादा कस्टमाइजेशन, ऑफलाइन लिरिक्स और सेफ्टी अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
  • इन Xiaomi, POCO और Redmi स्मार्टफोन्स को नहीं मिलेगा Android 16 अपडेट! यहां देखें अपना मॉडल
    Xiaomi के कई डिवाइसेज को अब Android 16 अपडेट नहीं मिलेगा। इन डिवाइस को HyperOS 3, जो Android 15 पर आधारित होगा, ही फाइनल मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर दिया जाएगा। यह फैसला इंडस्ट्री स्टैंडर्ड प्रैक्टिस के मुताबिक है, जहां कंपनियां कुछ सालों तक ही सॉफ्टवेयर सपोर्ट ऑफर करती हैं। HyperOS 3 सितंबर से रोलआउट होना शुरू होगा और इसमें नया इंटरफेस, बेहतर एनीमेशन और कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे।
  • Xiaomi, Redmi और POCO के इन 10 डिवाइसेज को 6 साल तक मिलेंगे अपडेट्स, यहां देखें फुल लिस्ट
    Xiaomi ने अपनी अपडेट पॉलिसी को और मजबूत किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि चुनिंदा Xiaomi, Redmi और POCO डिवाइसेज को अब 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इस लिस्ट में Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi Pad 7 सीरीज, Redmi Pad 2 और POCO F7 सीरीज़ जैसे डिवाइस शामिल हैं।
  • भारत में Apple के प्रोडक्ट्स में यूजर्स को सिक्योरिटी के रिस्क की चेतावनी
    इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने यह चेतावनी जारी की है। CERT-In ने एपल के आईफोन, टैबलेट्स और लैपटॉप्स के ऑपरेटिंग सिस्टम में सिक्योरिटी से जुड़ी कमियां पाई हैं। कंपनी के लिए भारत बड़े मार्केट्स में शामिल है। CERT-in की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि एपल के प्रोडक्ट्स में सिक्योरिटी से जुड़ी कमियां मिली हैं। इससे हैकर्स संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं।
  • Whatsapp यूजर्स ध्‍यान दें! 1 जनवरी से इन स्‍मार्टफोन्‍स पर नहीं चलेगा ऐप, देखें लिस्‍ट
    पॉपुलर मैसिजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) का सपोर्ट कई स्‍मार्टफोन्‍स के लिए 1 जनवरी 2025 से बंद होने जा रहा है। वॉट्सऐप की पैरंट कंपनी मेटा (Meta) ने कहा है कि वॉट्सऐप, नए साल से उन एंड्रॉयड डिवाइसेज पर काम नहीं करेगा जो KitKat OS या फ‍िर उससे पुराने वर्जन पर चलती हैं। वॉट्सऐप हर साल ऐसे कदम उठाता है ताकि ऐप की सिक्‍योरिटी और फंक्‍शनैलिटी नई टेक्‍नॉलजीज के साथ बेहतर तरीके से काम करती रहे।
  • Ola Electric के S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे नए फीचर्स
    S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर के सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते देर से ऑफिस पहुंचा शख्स! कंपनी ने दिया जवाब
    कई यूजर्स का कहना है कि Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर अपने यूजर्स को अपडेट शुरू करने से पहले उसे इंस्टॉल करने के लिए पूछता है।
  • OnePlus 12R की भारत में रिकॉर्ड सेल! कुछ ही देर में स्टॉक खत्म! अब इस तारीख तक करना होगा इंतजार
    कंपनी ने एक दिन पहले यानी 6 फरवरी को भारत में इसकी सेल शुरू की थी। यह वनप्लस 12आर की भारत में पहली सेल थी जो कि कुछ ही घंटों में खत्म भी हो गई।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »