Samsung Galaxy A57 का डिजाइन आया सामने, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस

फोन में कथित नया पर्पल कलर वेरिएंट जोड़ा गया है।

Samsung Galaxy A57 का डिजाइन आया सामने, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होगा लैस

यह अपकमिंग फोन इससे पहले आए Samsung Galaxy A56 का सक्सेसर होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में Exynos 1680 चिपसेट बताया गया है।
  • फोन में 8GB और 12GB रैम वेरिएंट्स आ सकते हैं।
  • फोन में 4,905mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन

Samsung Galaxy A57 जल्द ही मार्केट में पेश होने वाला है। फोन के स्पेसिफिकेशंस कई लीक्स में सामने आ चुके हैं। अब लॉन्च से पहले इसकी रीयल लाइफ इमेज सामने आ गई हैं। Samsung Galaxy A57 इमेजिस में फोन का डिजाइन पता चलता है। इसी के साथ फोन में नया कलर वेरिएंट भी आने वाला है। यह अपकमिंग फोन इससे पहले आए Samsung Galaxy A56 का सक्सेसर होगा। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग फोन दिखने में, और कैसे होंगे इसके स्पेसिफिकेशंस। 

Samsung Galaxy A57 के लॉन्च में अब बहुत समय नहीं रह गया है। कंपनी इसे जल्द ही होने जा रहे Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च कर सकती है। फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस TENAA लिस्टिंग में सामने आए हैं। साथ ही इसके डिजाइन से भी पर्दा उठ गया है। टिप्स्टर @ZionsAnvin ने इसकी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को शेयर किया है। कहा गया है कि फोन पिछले मॉडल से थोड़ा ज्यादा वजनी हो सकता है। डिजाइन में बहुत अधिक बदलाव नहीं नोटिस किया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल की शेप में कुछ हल्का बदलाव किया गया है। 

फोन में नया पर्पल कलर वेरिएंट जोड़ा गया है। फोन में Exynos 1680 चिपसेट बताया गया है। लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। इसमें 6.5 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले होगा। यह फुलएचडी प्लस डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। इसमें 2304 x 1080p पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 8GB और 12GB रैम वेरिएंट्स आ सकते हैं। स्टोरेज 256GB हो सकती है। फोन में 4,905mAh की बैटरी होगी। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। इसके डाइमेंशन 161.5 x 76.8 x 6.9mm होंगे और वजन 182 ग्राम बताया गया है। फोन के लिए जल्द ही कोई अहम घोषणा कंपनी की ओर से की जा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »