इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के अलावा 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Samsung Galaxy A57 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
Samsung Galaxy A56 मार्च में लॉन्च हो सकता है और अब इसकी 360 डिग्री इमेज लीक हो गई है। फोन चार कलर वेरिएंट्स- grey, pink, black, और green में आ सकता है। Galaxy A56 का रियर कैमरा मॉड्यूल इसमें साफ नजर आ रहा है। तीनों सेंसर एक सिंगल आइलैंड में प्लेस किए गए हैं। राइट स्पाइन पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। बैक पैनल ग्लास का बना हो सकता है।