Samsung Galaxy A31 फोन 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ आता है, जो कि इस साल जून महीने में 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था। इसके बाद से ही गैलेक्सी ए31 की कीमत कई बार सस्ती की गई है, आखिरी बार इसकी कीमत घटकर 19,999 रुपये हो गई थी।
आज, हम सैमसंग के नए Galaxy A31 को टेस्ट करेंगे, जो कागज पर, Galaxy A30s का अपग्रेड होना चाहिए। पिछले मॉडल से तुलना करें तो नया मॉडल एक चौथा रियर कैमरा, एक बड़ी बैटरी, एक हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, सैमसंग पे का फुल सपोर्ट और निश्चित रूप से हाई प्राइस टैग के साथ है।
Samsung Galaxy A31 और Samsung Galaxy M31 दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और लगभग एक जैसे डिज़ाइन के साथ आते हैं। हालांकि इनके हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर हैं।
Samsung Galaxy A31 को भारतीय मार्केट में 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश ब्लू और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में बेचा जाएगा।
Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन को मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया था, हालांकि उस वक्त इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। यह फोन Samsung Galaxy A30 का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि फरवरी 2019 में लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy A31 की कीमत भारत में 23,000 रुपये के आसपास होगी। यह दावा न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में किया गया है। Samsung ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा।
सैमसंग ने फरवरी 2019 में Galaxy A30 को लॉन्च किया था, जिसकी सेल मार्च 2019 में शुरू हुई थी। अब क्योंकि फोन को लॉन्च हुए एक साल हो गया है, इसलिए संभव है कि सैमसंग जल्द ही इसके अपग्रेड Galaxy A31 को लॉन्च करे।