Samsung Galaxy A31 भारत में लॉन्च होगा 4 जून को, यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A31 की कीमत भारत में 23,000 रुपये के आसपास होगी। यह दावा न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में किया गया है। Samsung ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy A31 भारत में लॉन्च होगा 4 जून को, यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy A31

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Samsung Galaxy A31 में
विज्ञापन
Samsung Galaxy A31 को भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह खुलासा Samsung ने सोमवार को किया। यह सैमसंग स्मार्टफोन कंपनी के लोकप्रिय Samsung Galaxy A30 का अपग्रेड है, जिसे मार्च 2020 में पेश किया गया था। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 हैंडसेट चार रियर कैमरों और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इसके चार कलर वेरिएंट होंगे। एक रिपोर्ट का दावा है कि नए मॉडल को कंपनी के ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल के ज़रिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A31 price in India (expected), availability details

सैमसंग गैलेक्सी ए31 की कीमत भारत में 23,000 रुपये के आसपास होगी। यह दावा न्यूज एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट में किया गया है। Samsung ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 को 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है जिसमें नोटिफाई मी का बटन भी एक्टिव है।

Samsung Galaxy A31 को ग्लोबल मार्केट में मार्च महीने में उतारा गया था। यह मार्केट में बीते साल पेश किए गए Samsung Galaxy A30 के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है।
 

Samsung Galaxy A31 specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए31 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) इनफिनिटी-यू डिस्प्ले दिया गया है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। Samsung ने अभी Samsung Galaxy A31 में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में भी नहीं बताया है। लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स से फोन में मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर होने की जानकारी मिली थी। गैलेक्सी ए31 के रैम के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। स्टोरेज में भी दो विकल्प दिया गया है- 64 जीबी और 128 जीबी।

Samsung Galaxy A31 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए31 चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 में सैमसंग पे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Vivid display
  • One UI is good
  • कमियां
  • Underwhelming system performance
  • Mediocre cameras
  • Fingerprint sensor isn’t quick
  • Slightly boring design
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी65
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »