Samsung Galaxy 25w

Samsung Galaxy 25w - ख़बरें

  • 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
    Samsung ने Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 पर चलता है। Samsung ने 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।
  • जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
    Samsung Galaxy A18 4G को लेकर लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लीक के मुताबिक, Samsung के इस फोन में 6.7 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। फोन में MediaTek Helio G99 चिपसेट, 4GB RAM और 128GB व 256GB स्टोरेज विकल्प दिए जाने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए 50MP मेन कैमरा के साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। लीक में Galaxy A18 4G की शुरुआती कीमत EUR 299 बताई गई है। (gadgets360.com
  • 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy A27 5G में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • 8 हजार सस्ता हो गया Samsung Galaxy S26, कंपनी ने दिया लिमिटिड ऑफर!
    Samsung Galaxy S26 पर बड़ा डिस्काउंट आ गया है। कंपनी ने नये नवेले Galaxy S26 को 8 हजार रुपये तक सस्ता कर दिया है। फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट इस वक्त सस्ती कीमत में खरीदने का सुनहरा मौका है। फोन बीते महीने यानी फरवरी में 87,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। लेकिन अब इसे 8 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
    Samsung ने भारत में नया बजट स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है और इसमें लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
    Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया गया है। नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी ने चुपके से नया पावर बैंक भी लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया 5000mAh का Qi2 Magnet Wireless पावर बैंक है
  • Samsung के 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Galaxy F70e स्मार्टफोन की सेल शुरू, जानें कीमत
    Samsung Galaxy F70e 5G अब भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को 9 फरवरी को लॉन्च किया गया था और आज से इसकी बिक्री Flipkart और Samsung इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो चुकी है। फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.7 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर शामिल है। कंपनी 6 OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।
  • Samsung Galaxy Tab A11+ लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट में, 8GB रैम, 7040mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
    Samsung Galaxy Tab A11+ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी का यह टैबलेट 11 इंच डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें LCD पैनल दिया गया है और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है और साथ में 8GB की रैम मिलती है। यह टैबलेट 7040mAh बैटरी से लैस है जिसके लिए दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 15 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
  • Samsung Galaxy A17 5G भारत में लॉन्च: 8GB रैम, 5000mAh बैटरी और लेटेस्ट Android OS, जानें कीमत
    Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Galaxy A17 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। Galaxy A17 5G, 5nm ऑक्टा-कोर Exynos 1330 प्रोसेसर पर काम करता है और IP54 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। कैमरे के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5,000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy M07 4G जल्द लॉन्च होगा भारत में, कीमत Rs 9,000 से कम? स्पेसिफिकेशन्स भी लीक
    Samsung जल्द अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy M07 4G इंडिया में लॉन्च कर सकता है। एक रिपोर्ट कहती है कि इसकी कीमत 8,000 से 9,000 रुपये के बीच होगी। फोन में 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिल सकता है। Galaxy M07 4G में 50MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
  • Nothing Phone 3 vs Samsung Galaxy S25 vs Google Pixel 9 - तीनों फ्लैगशिप फोन में कौन बेहतर?
    2025 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन बाजार में Nothing, Samsung और Google तीनों ने नए मॉडल लांच किए हैं। Nothing Phone 3 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले (4500 निट्स), Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, और 5,150 mAh की बैटरी के साथ आता है जो 65W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy S25, जो पहले से ही Android 15 पर चल रहा है, में 6.2-इंच Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन (2600 निट्स), Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट और 4,000 mAh बैटरी के साथ 25W वायर्ड प्लस 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर है। वहीं Google Pixel 9 में 6.3-इंच LTPO OLED डिस्प्ले (करीब 2700 निट्स), Tensor G4 चिपसेट, 4,700 mAh बैटरी और 27W वायर्ड के अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। चलिए बिना देरी किए इनके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की तुलना करते हैं।
  • Vivo T4x 5G vs Samsung Galaxy M35 5G - Rs 15,000 के अंदर कौनसा 5G स्मार्टफोन बेहतर?
    Vivo T4x 5G और Samsung Galaxy M35 5G एक ही प्राइस सेगमेंट में आते हैं, तो ऐसे में कई बार ग्राहक 15,000 रुपये से कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदते हुए कंफ्यूज हो जाते हैं कि किसे लेना चहिए और आखिर इन दोनों में अंतर क्या है। Vivo T4x 5G में 6,500mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, FHD+ 120Hz का LCD डिस्प्ले और IP64 + MIL‑STD‑810H सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, Galaxy M35 5G में 6,000mAh की बैटरी, Exynos 1380 चिपसेट, 6.6-इंच Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले और IP68 रेटिंग है। इस तुलना में हम इन दोनों फोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स जैसे कि डिस्प्ले, हार्डवेयर, कैमरा और बैटरी के बारे में आपको विस्तार से बताने वाले हैं।
  • Galaxy S25 Edge का प्रोमो मैटिरियल लीक, 200MP कैमरा समेत मेन स्पेसिफिकेशंस कंफर्म! जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy S25 Edge का लॉन्च 13 मई के लिए निर्धारित है जिसमें अब कुछ ही समय शेष रह गया है। लॉन्च से पहले फोन का प्रोमो मैटिरियल लीक हो गया है। लीक में पता चलता है कि फोन बेहद पतला है और केवल 5.8mm साइज में है। इसमें फ्लैट फ्रेम है, और बेजल्स बहुत ही पतले हैं। फोन में सेंटर में पंचहोल कटआउट मिलता है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A26 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
    Samsung Galaxy A26 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Samsung Galaxy A26 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है। Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
  • Samsung Galaxy F16 5G की सेल शुरू, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ यहां से Rs 1 हजार सस्ते में खरीदें!
    Samsung Galaxy F16 5G सेल शुरू हो चुकी है। फोन तीन कलर वेरिएंट्स में आता है। फोन का शुरुआती वेरिएंट 4 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। कीमत 12,499 रुपये से शुरू है। टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम में आता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले है, 50MP का ट्रिपल कैमरा है, 5000mAh बैटरी है, और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »