Samsung ने यह खुलासा किया है कि Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 एंड्रॉयड 16 पर चलने वाले पहले स्मार्टफोन होंगे। Galaxy Z Fold 7 में कम से कम 12GB RAM शामिल होगी। इस फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। हाल ही में Galaxy Z Fold 7 मॉडल नंबर SM-F966N के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर नजर आया।
Samsung के नए यूजर इंटरफेस One UI 7 की टाइमलाइन लीक हो गई है। कई डिवाइसेज को अप्रैल से यह रोलआउट मिल सकता है। फैंस को इसके रोलआउट का इंतजार है। लेकिन अभी तक यह इंतजार खत्म नहीं हुआ है। One UI 7 यूजर्स के लिए कई सारे बदलाव डिवाइस में लेकर आने वाला है। इसमें विजुअल भी बदलेंगे, नए फीचर्स जुड़ेंगे, और नेविगेशन भी बेहतर होगा।
2016 में आए सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस7 को जल्द एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलना शुरू हो सकती हैं। एक नए लीक स्क्रीनशॉट से यह जानकारी सामने आई है। यूरोप के सैमसंग गैलेक्सी एस7 वेरिएंट में अगले हफ्ते से नूगा अपडेट मिलने की उम्मीद है।
सैमसंग ने पिछले महीने ही गैलेक्सी एस7 और एस7 यूज़र को एंड्रॉयड 7.0 नूगा टेस्ट करने के लिए गैलेक्सी बीटा प्रोग्राम शुरू किया था। अब कोरिया की इस कंपनी ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस को जनवरी में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के फाइनल बिल्ड को जारी करने का ऐलान कर दिया है।