• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इंतजार खत्म? Samsung के इन स्मार्टफोन में मिलने जा रहा One UI 7 अपडेट! टाइमलाइन लीक

इंतजार खत्म? Samsung के इन स्मार्टफोन में मिलने जा रहा One UI 7 अपडेट! टाइमलाइन लीक

लीक के अनुसार कई डिवाइसेज को अप्रैल से यह रोलआउट मिल सकता है।

इंतजार खत्म? Samsung के इन स्मार्टफोन में मिलने जा रहा One UI 7 अपडेट! टाइमलाइन लीक

स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S25 के साथ One UI 7 रोलआउट की उम्मीद की जा रही थी।

ख़ास बातें
  • One UI 7 यूजर्स के लिए कई सारे बदलाव डिवाइस में लेकर आने वाला है।
  • इसमें विजुअल भी बदलेंगे, नए फीचर्स जुड़ेंगे, और नेविगेशन भी बेहतर होगा।
  • Galaxy F सीरीज में भी यह रोल आउट साल के मध्य में आ सकता है।
विज्ञापन
Samsung ने जब से अपना नया यूजर इंटरफेस One UI 7 रिलीज किया है तब से ही फैंस को इसके रोलआउट का इंतजार है। लेकिन अभी तक यह इंतजार खत्म नहीं हुआ है। One UI 7 यूजर्स के लिए कई सारे बदलाव डिवाइस में लेकर आने वाला है। इसमें विजुअल भी बदलेंगे, नए फीचर्स जुड़ेंगे, और नेविगेशन भी बेहतर होगा। लेकिन रोलआउट के लिए अभी भी यूजर्स इंतजार में हैं। 

सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S25 पेश की थी जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब सभी डिवाइसेज में कंपनी नया One UI 7 रोलआउट कर देगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। अब एक लेटेस्ट अपडेट इस UI की लॉन्च टाइम लाइन का खुलासा कर रहा है। आइए जानते हैं कौन से डिवाइसेज में किस डेट तक यह नया यूजर इंटरफेस रोलआउट होने की उम्मीद है। 

सैमसंग के One UI 7 की  टाइमलाइन लीक हो गई है। टाइमलाइन को लीक करने वाले शख्स की ओर से दावा किया गया है कि जानकारी Samsung Romania की तरफ से एक जूम मीटिंग के दौरान शेयर की गई है। यहां पर हम आपको सैमसंग के उन सभी डिवाइसेज के बारे में बता रहे हैं जिनमें जल्द ही नया One UI 7 रोलआउट देखने को मिलने वाला है। हालांकि, यह जानकारी कोरे तौर पर एक लीक आधारित ही है। 

Galaxy S series
Galaxy S24/S24+/S24 Ultra: April 18
Galaxy S24 FE: April 18
Galaxy S23/S23+/S23 Ultra: April 25
Galaxy S23 FE: May 16
Galaxy S22/S22+/S22 Ultra: May 16
Galaxy S21/S21+/S21 Ultra: May 23
Galaxy S21 FE: May 23

Galaxy Z series
Galaxy Z Fold 6: April 18
Galaxy Z Fold 5: April 25
Galaxy Z Fold 4: May 16
Galaxy Z Fold 3: May 23
Galaxy Z Flip 6: April 18
Galaxy Z Flip 5: April 25
Galaxy Z Flip 4: May 16
Galaxy Z Flip 3: May 23

Galaxy A series
Galaxy A54: April 25
Galaxy A53: May 23
Galaxy A34: May 16
Galaxy A33: May 23

ऊपर बताई गई लिस्ट में कई डिवाइसेज के नाम नदारद हो सकते हैं। इनके अलावा अन्य डिवाइसेज भी अपडेट हासिल करेंगे। उदाहरण के लिए Galaxy F सीरीज में भी यह रोल आउट आएगा लेकिन यह साल के मध्य में देखने को मिल सकता है। 

One UI 7 में क्या है खास?
One UI 7 में कंपनी ने कई अपग्रेड इंटरफेस में किए हैं। अब फोन में बॉटम साइड में नया बार मिलता है जिसमें मौजूदा एक्टिविटी के लिए क्विक एक्सेस देता है जिसमें म्यूजिक प्लेबैक, टाइमर और नेविगेशन अपडेट शामिल हैं। अब इसमें नए ऐप आइकन मिलते हैं, जिनका लुक पहले से ज्यादा कलरफुल है। अब इन्हें पहचान पाना और अधिक आसान हो गया है। 

विजेट्स को भी बोल्ड लुक दिया गया है। कैमरा ऐप का मेकओवर किया गया है जिससे यह पहले से ज्यादा साफ सुथरी नजर आती है। अब इसमें आसान जूम कंट्रोल मिलते हैं। चार्जिंग एनिमेशन भी पहले से बेहतर हो गए हैं। अब फोन में वर्टीकल ऐप ड्राअर मिलता है। होम स्क्रीन पहले से अधिक कस्टमाइजेबल हो गई है। इसी तरह लॉक स्क्रीन में बदलाव हुए हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact and excellent aesthetics
  • Top-notch display
  • AI features loaded
  • One UI 7 brings nice updates
  • Decent cameras
  • कमियां
  • 25W fast-charging limit
  • Expensive (base price)
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Oppo K13x 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo K13x 5G vs Realme Narzo 80 Lite 5G vs Moto G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. boAt ने Airdopes Prime 701 ANC ईयरबड्स किए लॉन्च, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  4. Huawei के अगले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT 2 में हो सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
  5. POCO F7 का 24 जून को भारत में लॉन्च, 7,550mAh की बैटरी
  6. OnePlus 15 की लीक में खुलासा, डिस्प्ले साइज से लेकर नए Snapdragon प्रोसेसर तक, जानें सबकुछ
  7. Oppo K13x 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस
  8. Google, Samsung और OnePlus से लेकर Xiaomi के फोन में मिलेगा एंड्रॉयड 16 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
  9. Amazon ने शुरू की नई सर्विस, घर बैठे होगा ब्लड टेस्ट, इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा
  10. Xiaomi के Smart Band 10 में मिल सकता है 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi के Smart Band 10 में मिल सकता है 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च
  2. Huawei के अगले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT 2 में हो सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
  3. boAt ने Airdopes Prime 701 ANC ईयरबड्स किए लॉन्च, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  4. Oppo K13x 5G vs Realme Narzo 80 Lite 5G vs Moto G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. Google, Samsung और OnePlus से लेकर Xiaomi के फोन में मिलेगा एंड्रॉयड 16 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
  6. क्रिप्टो मार्केट पर इजरायल-ईरान युद्ध की मार, बिटकॉइन का प्राइस 1 प्रतिशत गिरा
  7. POCO F7 का 24 जून को भारत में लॉन्च, 7,550mAh की बैटरी
  8. Amazon ने शुरू की नई सर्विस, घर बैठे होगा ब्लड टेस्ट, इन 6 शहरों में मिलेगी सुविधा
  9. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Oppo K13x 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 15 की लीक में खुलासा, डिस्प्ले साइज से लेकर नए Snapdragon प्रोसेसर तक, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »