Redmi K90 Max Features

Redmi K90 Max Features - ख़बरें

  • 165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
    Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Redmi K90 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 
    चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2604FRK1EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi K90 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W तक फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Redmi K90 Ultra में गेमिंग क लिए कुछ अलग फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है
  • Redmi K90 Ultra में हीट पर कंट्रोल के लिए दिया जा सकता है बिल्ट-इन कूलिंग फैन  
    आगामी स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Redmi K90 Ultra में थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें मेटल का फ्रेम हो सकता है।
  • 8,000mAh की जंबो बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K90 Ultra 
    इस स्मार्टफोन की बैटरी की कैपेसिटी इसकी बड़ी विशेषता हो सकती है। Redmi K90 Ultra में 8,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi K90 और K90 Pro Max शामिल हैं।
  • Redmi Watch 6 हुई लॉन्च: 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 24 दिन तक का बैटरी बैकअप! जानें कीमत और फीचर्स
    Redmi ने चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 6 को लॉन्च कर दिया है, जो Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के साथ पेश की गई है। इसमें 2.07-इंच का AMOLED कलर स्क्रीन दिया गया है और यह Xiaomi Surge OS 3 पर चलती है। यह स्मार्ट डिवाइस इंटरकनेक्शन को सपोर्ट करती है और Converged Device Centre के जरिए कंट्रोलर के रूप में भी काम कर सकती है। Redmi Watch 6 की कीमत चीन में CNY 599 (लगभग 7,400 रुपये) रखी गई है। यह तीन कलर ऑप्शंस - Blue Moon Silver, Elegant Black और Misty Blue में खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे सीधे Xiaomi China e-store से खरीद सकते हैं।
  • Redmi K90 Pro Max, K90 Pro का लॉन्च आज, 7500mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग से होंगे लैस!
    Redmi K90 फोन का लॉन्च आज मार्केट में होने जा रहा है। कंपनी इसके साथ Redmi K90 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में फीचर्स का खुलासा कर दिया है। सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Redmi K90 में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »