Redmi K90 Max में 6.83 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। फोन में OLED पैनल मिल सकता है।
Photo Credit: X/@yabhishekhd
Redmi K90 Max में 6.83 इंच का डिस्प्ले बताया गया है।
Redmi K90 Max का डिजाइन सामने आ गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से फोन की पहली झलक दिखाई है जिसमें इसका आकर्षक स्पेस सिल्वर शेड नजर आ रहा है। फोन का रिफाइन लुक इसे खास बनाता है। फोन एक गेमिंग फोकस्ड डिवाइस बताया गया है जिसमें कुछ पावरफुल हार्डवेयर फीचर्स देखने को मिलेंगे। Redmi K90 Max में OLED पैनल बताया गया है। फोन Dimensity 9500 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 8500mAh की विशाल बैटरी होगी। आइए जानते हैं डिटेल्स।
Redmi K90 Max का डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील कर दिया गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, फोन के Space Silver वेरिएंट से कंपनी ने पर्दा उठाया है। डिवाइस में फ्लैट फ्रेम दिया गया है जो एल्युमिनियम के एलॉय से बना है। फोन का फ्रंट डिजाइन रियर पैनल के अनुरूप क्लीन लुक में आ सकता है। संभावना है कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। रियर साइड में कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल है। इसमें एक वेंट भी मौजूद है जो कूलिंग सिस्टम के लिए दिया गया है। फोन गेमिंग फोकस्ड है इसलिए इसमें चौड़ा एयर आउटलेट भी दिया गया है। इसी के साथ पिछले कई दिनों से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस अफवाहों में हैं।
Redmi K90 Max in Space Silver officially revealed 👀
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) April 8, 2026
This one looks CLEAN.
• 165Hz OLED display
• Dimensity 9500
• Dual rear cameras
• Aluminium alloy frame
• IP66/IP68/IP69 rating
• Built-in cooling fan
Flagship + gaming combo
That cooling fan + IP69 is a rare combo 👀… pic.twitter.com/jOY6iy5YwD
Redmi K90 Max में 6.83 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। फोन में OLED पैनल होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट चर्चा में है। यह फोन 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन में डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ इसमें बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है।
फोन की बैटरी कैपिसिटी 8500mAh की बताई गई है। यहां पर 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में Bose ट्यून्ड ऑडियो होगी जिसके लिए डुअल स्पीकर्स यहां मिलने वाले हैं। फोन में बिल्ट-इन कूलिंग फैन सिस्टम होगा। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स