एक Poco फोन को मॉडल नंबर ‘24108PCE2I’ के साथ Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। इसे ‘flame’ कोडनेम दिया गया है। इसके Poco M7 5G होने की उम्मीद है। लिस्टिंग में फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। कथित Poco M7 5G Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से लैस हो सकता है, जो मॉडल नंबर ‘SM4450’ के साथ आता है। इस चिपसेट में दो ARM Cortex-A78 कोर और छह ARM Cortex-A55 कोर हैं, जो क्रमश: 2.2GHz और 1.95GHz पर क्लॉक्ड होंगे। इस चिपसेट को Qualcomm के Adreno 613 GPU के साथ जोड़ा जाएगा, जो 955MHz पर क्लॉक्ड होगा।
Redmi 14C 5G की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू है। यह रियलमी के फोन से कुछ अफॉर्डेबल प्राइस में आता है। Realme C63 5G की कीमत Rs 10,300 रुपये से शुरू होती है। Redmi का फोन यहां पर कम कीमत में बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी प्रदान करता दिखाई देता है। इसमें बड़ी बैटरी है, 50MP मेन कैमरा है। हालांकि मल्टीटास्किंग जैसे मामलों में रियलमी फोन आगे निकलता दिखता है।
Redmi 14C 5G की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू है। यह ओप्पो के फोन से प्राइस में कुछ ज्यादा है। Oppo A3x 5G की कीमत Rs 8,999 रुपये से शुरू होती है। Redmi फोन में बड़ी बैटरी है, 50MP मेन कैमरा है। वहीं, Oppo A3x 5G उन यूजर्स को लुभा सकता है जो एक सस्ता फोन क्विक चार्जिंग फीचर के साथ चाहते हैं।
Redmi 14C 5G की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon आदि से भी खरीदा जा सकता है। Redmi 14C 5G भारत में 4GB रैम, 64GB के शुरुआती वेरिएंट में Rs 9999 में आता है। Amazon Prime मेंबर्स के लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 5% कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।
Redmi 14C 5G को भारत में एक पॉपुलर अफॉर्डेबल 5G फोन के तौर पर जाना जाता है। इस फोन को POCO M7 Pro 5G से टक्कर मिल रही है। दोनों ही फोन 15 हजार रुपये के भीतर आते हैं। Redmi 14C 5G उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं। बजट थोड़ा ज्यादा है तो पोको फोन की तरफ भी जा सकते हैं।
Redmi 14C 5G की टक्कर Realme Narzo 70x 5G से हो रही है। Redmi 14C 5G के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और Realme Narzo 70x 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi 14C 5G में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है।
Xiaomi ने रेडमी ब्रैंड का एक नया स्मार्टफोन Redmi 14C 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। जैसाकि नाम से भी पता चलता है यह कंपनी का नया 5G है। फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 120 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 4 Gen 2 से पावर्ड है और 6 जीबी रैम के साथ आता है। Redmi 14C 5G रन करता है एंड्रॉयड 14 ओएस पर।
शाओमी भारतीय बाजार में Redmi 14C 5G को 6 जनवरी को लॉन्च करने वाला है। Redmi 14C 5G में 120hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। आगामी फोन तीन कलर्स जैसे कि स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक में आएगा। एक्स पर एक टिपस्टर के अनुसार, भारत में Redmi 14C 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये होगी।
Amazon पर Redmi 14C 5G की माइक्रोसाइट इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की जानकारी देती है। फोन में 6.88-इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। यह Redmi 13C 5G की तुलना में एक अपग्रेड है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने यह भी बताया है कि यह आंखों के लिए सेफ डिस्प्ले होगा, जिसे TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त होगा।
Redmi 14C 5G लॉन्च डेट 6 जनवरी 2025 के लिए कंफर्म हो गई है। यह फोन डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 6.88 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले बताया जा रहा है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट आने की संभावना है। फोन में 13MP का रियर कैमरा होगा। फ्रंट में 5MP कैमरा आने की संभावना है। फोन 5,160mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
Redmi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक पोस्ट के जरिए भारत में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन मॉडल को टीज किया। यहां नाम को पर्दे के पीछे रखा गया, लेकिन एक तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें स्मार्टफोन के रियर पर एक बड़ा गोल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। यह काफी हद तक पिछले साल दिसंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Redmi 14C (4G) की तरह लगता है।
Xiaomi ने हाल ही में केनियाई मार्केट में Redmi A3 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। रिपोर्टों के अनुसार, जल्द यह डिवाइस ग्लोबल मार्केट में उतारी जा सकती है। एक ताजा सर्टिफिकेशन से अनुमान मिला है कि फोन कई देशों में लॉन्च हो सकता है। यह Redmi 14C का रीब्रैंड लगता है। Redmi A3 Pro को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। वहां मॉडल नंबर 2409BRN2CG के साथ यह डिवाइस स्पॉट हुई है।
यह अगस्त में लॉन्च किए Redmi 14C का रीब्रांडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G8 Ultra दिया गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के C75 में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन के 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 109 डॉलर (लगभग 9,170 रुपये) और 8 GB + 256 GB का 129 डॉलर (लगभग 10,900 रुपये) का है।
Poco C75 अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा, Xiaomi सब-ब्रांड ने मंगलवार को X पर इसकी पुष्टि की। पोको ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें नए C-सीरीज फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया गया है। कंपनी ने फोन की शुरुआती कीमत का भी खुलासा कर दिया है। इसके 50-मेगापिक्सल डुअल कैमरा यूनिट और 5,160mAh बैटरी के साथ आने की पुष्टि की गई है।
Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी अब Redmi 13C 5G के बाद इसका सक्ससेर Redmi 14C 5G लाने की तैयारी में है। फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। फोन TENAA पर नजर आया है। यह फोन 5060mAh बैटरी के साथ आ सकता है। फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 0.08 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर हो सकता है।