Redmi 14C 5G की सेल शुरू, Rs 10 हजार से कम में 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, जानें ऑफर

Redmi 14C 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट लगा है।

Redmi 14C 5G की सेल शुरू, Rs 10 हजार से कम में 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, जानें ऑफर

Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • इसमें 5160 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • Redmi 14C 5G में स्‍नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi के Redmi 14C 5G फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। कंपनी ने इस फोन को हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। अब यह खरीद के लिए उपलब्ध है। Redmi 14C 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC लगा है। यह डुअल 5G सिम सपोर्ट करता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है। फोन 5000mAh से ज्यादा बैटरी से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं फोन को कहां से खरीद सकते हैं और इसकी खरीद पर कौन से ऑफर उपलब्ध हैं। 
 

Redmi 14C 5G Sale Price in India

Redmi 14C 5G की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon आदि से भी खरीदा जा सकता है। 

Redmi 14C 5G भारत में 4GB रैम, 64GB के शुरुआती वेरिएंट में Rs 9999 में आता है। फोन का 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है। वहीं, टॉप वेरिएंट 6GB रैम, 128GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये में आता है। फोन को Stardust Purple, Stargaze Black, Starlight Blue जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Redmi 14C 5G Discount Offer

Redmi 14C 5G को Amazon पर बेस वेरिएंट के लिए 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Amazon Prime मेंबर्स के लिए Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 5% कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। 
 

Redmi 14C 5G Specifications

Redmi 14C 5G में 6.88 इंच का HD+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक है। Redmi 14C 5G में स्‍नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। उसके साथ एड्रिनो 613 GPU मिलता है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। एक सेकंडरी सेंसर भी है। इसमें 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 5160 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »