Redmi 14C 5G फोन लॉन्च होगा LCD डिस्प्ले, 5060mAh बैटरी के साथ, यहां आया नजर

फोन TENAA पर नजर आया है।

Redmi 14C 5G फोन लॉन्च होगा LCD डिस्प्ले, 5060mAh बैटरी के साथ, यहां आया नजर

Photo Credit: Xiaomi

Redmi 13C 5G में मीडियाटेक का Dimensity 6100+ प्रोसेसर लगाया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले होगा।
  • यह फोन 5060mAh बैटरी के साथ आ सकता है।
  • फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।
विज्ञापन
Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी अब Redmi 13C 5G के बाद इसका सक्ससेर स्मार्टफोन Redmi 14C 5G लाने की तैयारी में है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन चीन में एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। फोन इससे पहले IMEI डेटाबेस में भी नजर आ चुका है। अब इसे चीन में TENAA सर्टीफिकेशन मिला है। लिस्टिंग में फोन के कौन से स्पेसिफिकेशंस पता चले हैं, आपको विस्तार से बताते हैं। 

Redmi 14C 5G फोन चीन की TENAA लिस्टिंग में नजर आया है। लिस्टिंग में फोन के कई स्पेसिफिकेशंस पता चल रहे हैं। फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले (via) होगा। यह एक LCD पैनल के साथ आने वाला है। इसमें 720 x 1640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट होगा जिसमें 2.36GHz की अधिकतम फ्रिक्वेंसी देखने को मिल सकती है। यह फोन एक बड़ी बैटरी से लैस होगा जिसकी कैपिसिटी 5060mAh मेंशन की गई है। कयास है कि फोन Redmi 14R का रिब्रांडेड वर्जन होगा। इस लिहाज से इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

Redmi 14C 5G में कई रैम, स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। यह 4GB, 6GB, 8GB, और 12GB तक रैम के साथ आ सकता है। फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 0.08 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा से लैस हो सकता है। इस फोन में 18W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है।  

सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल सकता है। इसके अलावा यह माइक्रोएसडी कार्ड, IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स से भी लैस होगा। फोन HyperOS के साथ आ सकता है। इससे पहले लॉन्च हुआ Redmi 13C 5G फोन 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। Redmi 13C 5G में मीडियाटेक का Dimensity 6100+ प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया गया है साथ में 2MP का ऑक्‍सीलरी लेंस है। फोन में 5 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Stylish design
  • Supports most 5G bands
  • Full-HD video streaming
  • कमियां
  • Plenty of bloatware
  • Spammy notifications
  • Display could be brighter
  • Soft speaker
  • Poor camera performance
  • Slow charging with packaged charger
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »