Red Magic 10 Pro+ गेमिंग फोन लॉन्च से पहले चीन के TENAA पर नजर आया। डाटाबेस को देखते हुए Red Magic 10 Pro+ के फ्रंट और रियर डिजाइन का पता चला है। इसमें फ्लैट ऐजेस, थिन बॉडी, मिनिमल बेजेल्स, फुल डिस्प्ले और रियर की ओर एक ट्रांसपेरेंट पैनल है। यूजर्स रियर में ऊपर बाईं ओर एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ कैमरा सेंसर भी देख सकते हैं।
ये स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ की जगह लेंगे।इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपोजिट लिक्विड मेटल का इस्तेमाल करने वाला Ice X कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले ये शुरुआती स्मार्टफोन होंगे। इससे स्मार्टफोन का टेम्परेचर 21 डिग्री तक कम हो सकता है।
ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष पेश किए गए Red Magic 9 Pro और Red Magic 9 Pro+ की जगह ले सकते हैं। Red Magic 10 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फुल स्क्रीन BOE OLED डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 8 Elite दिया जाएगा। यह नई Wukong स्क्रीन वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
Red Magic 10 Pro सीरीज की लॉन्च डेट 13 नवंबर कंफर्म हो गई है। फ्रंट डिजाइन में डिस्प्ले में कैमरा पंच होल भी नहीं दिया है ताकि यूजर को फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सके। बेजल्स न के बराबर ही हैं। फोन में 7050mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग होगी। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होगा।
Nubia की Red Magic 10 सीरीज इस महीने चीन में लॉन्च होने जा रही है। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज होगी, जिसमें प्रमुख रूप से तीन मॉडल Red Magic 10 Pro, 10 Pro+ और 10 Ultra शामिल होंगे। कहा जाता है कि Nubia Red Magic 10 Ultra में 7 इंच का डिस्प्ले और 7 हजार एमएएच की बैटरी होगी। इसके प्रो मॉडल को ‘3C सर्टिफिकेशन’ पर देखा गया है।
Red Magic Gaming Tablet Pro के बाद कंपनी ग्लोबल मार्केट में नया गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। यह Red Magic Nova Gaming टैबलेट ग्लोबल मॉडल होगा। स्पेसिफिकेशंस Gaming Tablet Pro के जैसे ही होंगे। इसमें 10.9 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।