• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Red Magic 10 Pro फोन में होगी 7050mAh बैटरी, 7 इंच बड़ी डिस्प्ले, 120W चार्जिंग! 13 नवंबर को होगा लॉन्च

Red Magic 10 Pro फोन में होगी 7050mAh बैटरी, 7 इंच बड़ी डिस्प्ले, 120W चार्जिंग! 13 नवंबर को होगा लॉन्च

फोन में 7050mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग होगी।

Red Magic 10 Pro फोन में होगी 7050mAh बैटरी, 7 इंच बड़ी डिस्प्ले, 120W चार्जिंग! 13 नवंबर को होगा लॉन्च

Photo Credit: Nubia

Red Magic 10 Pro फोन में 7 इंच बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

ख़ास बातें
  • Red Magic 10 Pro सीरीज की लॉन्च डेट 13 नवंबर कंफर्म हो गई है।
  • फ्रंट डिजाइन में डिस्प्ले में कैमरा पंच होल भी नहीं दिया है।
  • इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Red Magic 10 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन के पोस्टर के साथ ही कंपनी ने लॉन्च तारीख की पुष्टि कर दी। Nubia Red Magic 10 Pro सीरीज धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाली है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी बाहर आ चुके हैं। कहा जा रहा है गेमिंग स्मार्टफोन्स में यह फोन नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Red Magic 10 Pro सीरीज की लॉन्च डेट 13 नवंबर है जो कि अधिकारिक रूप से कंपनी द्वारा पुष्टि कर दी गई है। कंपनी ने फोन का फ्रंट डिजाइन भी इस घोषणा के साथ रिवील कर दिया है। रोचक बात यह है कि फ्रंट डिजाइन देखकर पता लग जाता है कि कंपनी ने फोन के डिस्प्ले में कैमरा पंच होल भी नहीं दिया है ताकि यूजर को फुल स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सके। फोन में अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा। साथ ही बेजल्स इतने पतले हैं जो कि न के बराबर ही हैं। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के मामले में कंपनी ने बड़ा अपग्रेड किया है।

Red Magic 10 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कहा जा रहा है कि किसी फुल स्क्रीन स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा रिजॉल्यूशन यहां देखने को मिल सकता है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट आने की बात सामने आई है। फोन का डिस्प्ले भी पहले से बड़ा होगा जो कि 7 इंच से भी ज्यादा हो सकता है। यह OLED पैनल बताया जा रहा है। सीरीज में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। 

इसके अलावा, रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें एक डेडीकेटेड चिप होगा और पीसी लेवल का कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। यानी गेमिंग के लिहाज से फोन को एकदम कूल रखने की कोशिश कंपनी करेगी। बैटरी भी बहुत बड़ी क्षमता के साथ आने वाली है। चाइनीज टिप्स्टर पांडा इज वेरी बाल्ड के लीक अनुसार, फोन में 7050mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह तो बात रही प्रो डिवाइस की। लेकिन सीरीज में प्रो प्लस एडिशन भी शामिल होगा। अब इस फोन में क्या अलग देखने को मिलेगा यह भी देखने वाली बात होगी। बहरहाल, नूबिया फैंस को सीरीज के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »