आप नए साल में कोई नया और लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो जनवरी 2026 में Realme, Poco, Redmi जैसे ब्रांड्स के कई मिडरेंज स्मार्टफोन बहुत जल्द दस्तक देने वाले हैं। 2025 की तरह इस साल भी कई नामी कंपनियों के स्मार्टफोन हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। Poco M8 फोन लॉन्च डेट 8 जनवरी 2026 के लिए निर्धारित है। Realme 16 Pro सीरीज भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है।
POCO M8 सीरीज को कंपनी भारत में अगले महीने पेश करने जा रही है। इस सीरीज में दो मॉडल्स शामिल होने की संभावना है। जिनमें POCO M8, POCO M8 Pro का नाम शामिल है। लॉन्च से पहले अब दोनों ही स्मार्टफोन्स के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। ये स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले से लैस होंगे। फोन में बड़ी बैटरी बताई गई है जो 6500mAh तक क्षमता के साथ होगी। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
Poco M8 5G की रियर कैमरा .यूनिट आगामी Redmi Note 15 5G के लगभग समान है। इस स्मार्टफोन के सेंटर में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ स्क्वेयर कैमरा आइलैंड है। इसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के रियर में कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश दिया गया है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Pro वेरिएंट भी शामिल हो सकता है।