Pixel 4

Pixel 4 - ख़बरें

  • कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
    Portronics ने भारत में नया Power Shutter Air 20K पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 15W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 20W Type-C PD आउटपुट दिया गया है। वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग एक साथ इस्तेमाल करने पर यह 22.5W तक का कुल आउटपुट देता है। पावर बैंक iPhone, Samsung Galaxy, Google Pixel, AirPods और Apple Watch समेत कई डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले, बिल्ट-इन Type-C केबल और लैनयार्ड लूप भी मिलता है। इसका MRP ₹4,999 है, जबकि कंपनी की वेबसाइट पर यह फिलहाल ₹2,499 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है।
  • Google Pixel 11 vs Samsung Galaxy S26 vs OnePlus 15: फ्लैगशिप की बैटल
    Google Pixel 11 के लॉन्च के बाद प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Samsung Galaxy S26 और OnePlus 15 से इसकी सीधी तुलना की जा रही है। Pixel 11 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है, जबकि Galaxy S26 79,999 रुपये और OnePlus 15 85,999 रुपये से शुरू होता है। Pixel 11 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले, Tensor G6 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा और 4,985mAh बैटरी मिलती है। Galaxy S26 में Exynos 2600 चिप और 4,300mAh बैटरी है। वहीं OnePlus 15 में 6.78 इंच 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7,300mAh बैटरी दी गई है।
  • Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Google ने भारत में Pixel 11 Pro Fold को अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है और यह 16GB RAM तथा 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन Olive कलर में आता है और इसकी प्री-बुकिंग Amazon और Google India के ऑनलाइन स्टोर से की जा सकती है। इसमें 8 इंच का OLED Super Actua Flex इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। फोन Tensor G6 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा, 4,806mAh बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
  • Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
    Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन अपग्रेडेड फीचर्स से लैस किया गया है। स्टैंडर्ड Google Pixel 11 में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले मिलता है। फोन 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 की सेफ्टी भी दी गई है। Tensor G6 चिपसेट से नया फोन लैस किया गया है जो पिछले मॉडल से बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
  • Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
    Amazon Great Freedom Sale में Google Pixel 6a पर बंपर छूट मिल रही है। Pixel 6a का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹22,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई, 2022 में ₹43,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹689 कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹22,310 हो जाएगी।
  • Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें कितना है खास
    Google Pixel 11a के स्पेसिफिकेशन का खुलासा लीक में हो गया है। कथित फोन का इंटरनल कोडनेम 'Formosan' है और यह आगामी Tensor G6 चिपसेट से लैस होगा। जो शायद इसी फोन के साथ लॉन्च होगा। प्रोसेसर के साथ Google का Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिल सकता है जो कि पिछले मॉडल्स में दिया गया था। A सीरीज मॉडल मार्च 2027 के आसपास आधिकारिक तौर पर पेश होने की उम्मीद है।
  • Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
    अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 11a के बारे में अहम जानकारी सामने आ रही है। Pixel 11a के स्पेसिफिकेशंस लीक में सामने आए हैं। यह फोन कंपनी के Tensor G6 चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। इसमें MediaTek M90 मॉडम होगा। फोन में 120Hz डिस्प्ले बताया गया है।
  • Pixel Watch 5 में मिल सकते हैं चार खूबसूरत कलर! रेंडर्स में दिखा डिजाइन
    Pixel Watch 5 कंपनी की अगली स्मार्टवॉच होगी जिसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। इनमें स्मार्टवॉच का पहला लुक सामने आया है। स्मार्टवॉच कई खूबसूरत रंगों में नजर आई है। साथ ही इसमें फ्रेश डिजाइन कंपनी ने नहीं दिया है, और कथित तौर पर यह पुरानी जेनरेशन से मिलती है। संभावना है कि कंपनी इसे अगस्त के दूसरे हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है।
  • Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
    Oppo Reno 16 की टक्कर Vivo X300 FE और Google Pixel 10 से हो रही है। Oppo Reno 16 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 61,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये है। वहीं Vivo X300 FE के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। जबकि Google Pixel 10 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है।
  • Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
    Pixel Watch यूजर्स को अब नया ऑपरेटिंग सिस्टम Wear OS 7 अपनी स्मार्टवॉच के लिए मिलना शुरू हो गया है। यह नया OS वर्जन पहली जेनरेशन में नहीं मिलेगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Watch 2, Pixel Watch 3, और Pixel Watch 4 को संगत बताया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने नए ओएस के माध्यम से न सिर्फ नए फीचर्स जोड़े हैं, बल्कि बैटरी लाइफ को बढ़ाने का दावा भी इसके साथ किया गया है।
  • 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
    Google Pixel 10 Pro Fold का 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 1,58,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बीते साल 1,72,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 4,769 रुपये कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,54,221 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीबन 18,778 रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
    अमेजन पर Google Pixel 8 पर डिस्काउंट मिल रहा है। Google Pixel 8 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 36,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि अक्टूबर, 2023 में 75,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक (1,109 रुपये तक) मिल सकता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 40,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
    अमेजन पर Google Pixel 6a पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Google Pixel 6a का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जुलाई, 2022 में 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी।
  • 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Pixel फोन लॉन्च के बाद हुआ 4700 रुपये सस्ता
    अमेजन पर Google Pixel 10a भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Pixel 10a का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 47,740 रुपये में लिस्टेड है। इस फोन पर बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 2500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 45,240 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन 49,999 रुपये लॉन्च कीमत के मुकाबले में 4,759 रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • Nothing Phone 3 vs Google Pixel 9 Pro: कैमरा, फीचर्स और कीमत की तुलना, जानें कौन है बेस्ट
    Nothing Phone 3 का मुकाबला Google Pixel 9 Pro से हो रहा है। Nothing Phone 3 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 86,999 रुपये और Google Pixel 9 Pro के 16GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। Nothing Phone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर और Google Pixel 9 Pro में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। 

Pixel 4 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »