Pixel Watch 5 में मिल सकते हैं चार खूबसूरत कलर! रेंडर्स में दिखा डिजाइन

Pixel Watch 5 में दो वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं जिसमें 41mm और 45mm के साथ एक Wi-Fi वेरिएंट होगा। जबकि दूसरा LTE वेरिएंट होगा।

Pixel Watch 5 में मिल सकते हैं चार खूबसूरत कलर! रेंडर्स में दिखा डिजाइन

Pixel Watch 5 के रेंडर्स खूबसूरत कलर वेरिएंट्स का खुलासा करते हैं।

ख़ास बातें
  • 41mm और 45mm के डायल साइज में इसे पेश किया जा सकता है।
  • Pixel Watch 4 जैसे डिजाइन में ही यह नजर आ रही है।
  • Pixel Watch 5 में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Wear OS 7 देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

Pixel Watch 5 कंपनी की अगली स्मार्टवॉच होगी जिसके रेंडर्स लीक हो गए हैं। इनमें स्मार्टवॉच का पहला लुक सामने आया है। स्मार्टवॉच कई खूबसूरत रंगों में नजर आई है। साथ ही इसमें फ्रेश डिजाइन कंपनी ने नहीं दिया है, और कथित तौर पर यह पुरानी जेनरेशन से मिलती है। संभावना है कि कंपनी इसे अगस्त के दूसरे हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है। 41mm और 45mm के डायल साइज में इसे पेश किया जा सकता है। इसी के साथ कई और फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Pixel Watch 5 के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। स्मार्टवॉच को कंपनी 41mm और 45mm केस साइज में पेश कर सकती है। टिप्स्टर OnLeaks ने Tide Chart के साथ मिलकर रेंडर्स को पोस्ट किया है। इसमें चार खूबसूरत रंग नजर आ रहे हैं। डिजाइन में कंपनी ने खास बदलाव नहीं किया है। Pixel Watch 4 जैसे डिजाइन में ही यह नजर आ रही है। डायल पर कर्व्ड ग्लास नजर आ रहा है। चार्जिंग पिन साइड में दी गई हैं। 

Pixel Watch 5 में दो वेरिएंट्स पेश किए जा सकते हैं जिसमें 41mm और 45mm के साथ एक Wi-Fi वेरिएंट होगा। जबकि दूसरा LTE वेरिएंट होगा। 41mm वेरिएंट Dark Anthracite, Natural Silver, Pyrite, और Warm Gold में बताया गया है। जबकि 45mm वेरिएंट Dark Anthracite, Natural Silver, Pyrite में पेश किया जा सकता है।  

Pixel Watch 5 में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Wear OS 7 देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इस जेनरेशन को कंपनी बड़ी बैटरी के साथ उतार सकती है। इसकी प्राइसिंग को लेकर भी इशारा दिया गया है। कहा गया है कि यह लगभग 4500 रुपये की कीमत के आसपास पेश की जा सकती है। Pixel Watch 5 का लॉन्च नजदीक कहा गया है। संभावित रूप से इसे कंपनी 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। हालांकि किसी भी तरह की अधिकारिक पुष्टि स्पेसिफिकेशंस और कलर्स को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से नहीं की गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »