अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के करीब है और आप नया Pixel फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।
Photo Credit: Google
Google Pixel 6a में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।
Google अब तक काफी लेटेस्ट पिक्सल स्मार्टफोन लेकर आ चुका है। अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के करीब है और आप नया Pixel फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां आज हम आपको Google Pixel 6a पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं। यह स्मार्टफोन वर्तमान में अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए Google Pixel 6a पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 6a का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि जुलाई, 2022 में 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 20,500 रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 23 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 6a में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन Google Tensor SoC प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 4,410mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 12.2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा