Phone Safety Tips

Phone Safety Tips - ख़बरें

  • बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स कैसे पहचानें? हर पैरेंट को पता होनी चाहिए ये ट्रिक्स
    स्मार्टफोन बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ डिजिटल सुरक्षा की चिंता भी बढ़ी है। कई बार बच्चे App Hider, Vault या Fake Calculator जैसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, जो फोन में छिपे रहते हैं। ऐसे में माता-पिता फोन की Settings, App List और Battery Usage की मदद से संदिग्ध ऐप्स की पहचान कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिजिटल पेरेंटिंग में बच्चों की जासूसी करने के बजाय उनसे खुलकर बात करना ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा Google Family Link और Apple Screen Time जैसे Official Tools भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा में मदद कर सकते हैं।
  • खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका
    फोन खो जाने या चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनसे आप दूर बैठकर फोन को लॉक कर सकते हैं। Android में Find My Device और iPhone में Find My फीचर की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकता है। इसके जरिए फोन को लॉक करने के साथ-साथ मैसेज दिखाना या जरूरत पड़ने पर डेटा डिलीट करना भी संभव है। हालांकि इसके लिए कुछ सेटिंग्स पहले से ऑन होना जरूरी है। सही जानकारी से आप अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
  • हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
    एडवांस्ड प्रोटेक्शन जून 2025 में पेश किया गया था। एडवांस्ड डिवाइस प्रोटेक्शन गूगल क्रोम, मैसेज और फोन ऐप्स जैसे ऐप्स में सिक्योरिटी सेटिंग्स के लिए सिंगल कंट्रोल प्वाइंट के तौर पर काम करता है। यह फीचर किसी भी खराब वेबसाइट की पहचान करके ब्लॉक करता है, जिनकी पहले से रिपोर्ट की गई होती है। इसके अलावा इन वेबसाइट के खराब लिंक के लिए अलर्ट भी दिखाता है।
  • दिल्ली में रोज 50+ लोग लापता? मोबाइल की सेटिंग्स से लेकर SOS Apps तक, ये हैं सेफ्टी के जरूरी तरीके
    दिल्ली में 2026 की शुरुआत के साथ ही लापता मामलों में तेज बढ़ोतरी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के पहले 15 दिनों में 807 लोगों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ऐसे हालात में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं, बल्कि एक अहम सेफ्टी टूल बन जाता है। फोन में मौजूद SOS अलर्ट, लाइव लोकेशन शेयरिंग और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर्स को ऑन रखकर आप इमर्जेंसी के समय तुरंत मदद तक पहुंच सकते हैं। इस फीचर में Android, iPhone और जरूरी ऐप्स की जानकारी दी गई है।
  • बरसात में ऐसे करें स्मार्टफोन का उपयोग, नहीं रहेगा खराब होने का कोई खतरा
    बारिश का मौसम चल रहा है और अगर आप साथ में स्मार्टफोन लेकर जाते हैं तो ऐसे में पानी में भीगने का काफी खतरा रहता है। मगर आप कुछ सावधानियां बरतेंगे तो स्मार्टफोन को सुरक्षित रख पाएंगे और इस्तेमाल कर पाएंगे। अगर बारिश में स्मार्टफोन का उपयोग करना है तो उसके साथ वाटरप्रूफ केस लगाना चाहिए जो कि बारिश से बचाव रखता है। वाटरप्रूफ केस खास तौर पर आपके फोन को छींटों या बारिश के संपर्क में आने से बचाने और नमी से बचाव के लिए डिजाइन किए गए होते हैं।
  • क्या आपका फोन हो गया है हैक? इन बातों पर दें ध्यान, ऐसे करें बचाव
    अगर आपको अपने फोन में अजीब व्यवहार लग रहा है जैसे कि ऐसे ऐप्स आ गए हैं जो कि आपने डाउनलोड नहीं किए थे, बैटरी तेजी से खत्म हो रही है या पॉप-अप आप रहे हैं तो संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है। जब फोन हैक होता है तो आपके डिवाइस से लेकर निजी डाटा पर किसी और का एक्सेस आ जाता है। साइबर क्रिमिनल आपके पैसे चुराने, आपकी निजी जानकारी चुराने या आपकी एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए ऐसा करते हैं।

Phone Safety Tips - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »