Pc Sales

Pc Sales - ख़बरें

  • Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
    Asus ने अपने लैपटॉप, पीसी और गेमिंग डिवाइसेज पर मिलने वाले ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इन लैपटॉप और अन्य डिवाइसेज को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। सेल में भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भी बचत होगी।
  • Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
    Primebook 3 Max अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे अपनी तीसरी पीढ़ी की Laptop Series के तहत सितंबर में पेश किया था। इसमें MediaTek Genio 720 Processor के साथ 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS Storage मिलती है। लैपटॉप में 15.6-inch Full HD IPS Display और 60.3Wh Battery दी गई है, जिसे कंपनी 12 घंटे तक चलने का दावा करती है। इसमें PrimeOS के साथ चुनिंदा Linux Apps, Linux Terminal, PrimeOffice और AI से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। Primebook 3 Max की शुरुआती कीमत ₹35,990 है और इसे Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
  • Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
    Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में Primebook के कई लैपटॉप पर फेस्टिव डील मिल रही है। Primebook 2 Neo की कीमत ₹23,990 से शुरू है, जबकि Primebook 2 Pro ₹26,990 और Primebook 2 Max 128GB ₹27,990 में मिल रहा है। वहीं 256GB मॉडल की कीमत ₹30,490 और Primebook 3 Max 128GB की डील प्राइस ₹33,490 से ₹33,990 है। कंपनी के मुताबिक, Flipkart पर ₹1,500–₹2,000 और Amazon पर ₹2,250–₹2,500 का Instant Bank Discount भी मिलेगा। Amazon पर No-Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
    Apple का MacBook Air, M5 चिप के साथ बड़े डिस्काउंट पर लिस्ट हो गया है। अगर आप इस लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं यह बहुत शानदार डील साबित हो सकती है। इसमें 16GB RAM मिलती है और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप को कंपनी ने ₹1,49,900 में लॉन्च किया था। अब इस पर 10 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
    Flipkart Freedom Sale में Acer Aspire 7 A715-79G पर बड़ी छूट मिल रही है। लैपटॉप की लिस्टेड कीमत 1,29,990 रुपये है, जबकि सेल में इसे 71,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कीमत में 58,000 रुपये का अंतर है। इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर, 16GB DDR4 RAM और 512GB SSD दी गई है। ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 3050 GPU मिलता है, जिसमें 6GB GDDR6 मेमोरी है। लैपटॉप में 15.6 इंच का Full HD 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर से कीमत और कम हो सकती है।
  • Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
    इस सेल में HP Victus with AMD Ryzen 7 7445HS लैपटॉप को 1,66,133 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर AMD Ryzen 7 7445HS दिया गया है। इसमें 15.6 इंच FHD डिस्प्ले है। इसके अलावा Asus TUF A15 के नए वर्जन को 1,25,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
    बैक टू स्कूल 2026 ऑफर कॉलेज के मौजूदा और हाल ही में चुने गए छात्रों के लिए है। साथ ही कॉलेज के छात्रों की ओर से खरीदारी करने वाले माता-पिता, और सभी स्तर के टीचर्स व स्टाफ के लिए भी उपलब्ध है।
  • MacBook Neo खरीदने का सही मौका! प्राइस हाइक के बाद भी ₹13,500 तक की बचत, यहां मिलेगी डील
    Apple ने हाल ही में MacBook Neo की कीमत 10,000 रुपये बढ़ाकर 79,900 रुपये कर दी थी। अब Vijay Sales की Back to School Sale में यह लैपटॉप फिर से 69,900 रुपये में उपलब्ध है। HDFC Bank Credit Card EMI ऑफर का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 3,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 66,400 रुपये रह जाती है। MacBook Neo में A18 Pro चिप, 13-इंच Liquid Retina डिस्प्ले, 8GB Unified Memory, macOS Tahoe और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
    इस सेल में Dell 15 लैपटॉप को 90,474 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 79,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच FHD स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Arrow Lake Core Ultra 5 दिया गया है। इस लैपटॉप में Intel Arc Graphics कार्ड दिया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी हैं।
  • इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
    Capcom ने खुलासा किया है कि उसका नया साइंस-फिक्शन एक्शन एडवेंचर गेम Pragmata रिलीज के 16 दिनों के अंदर 20 लाख कॉपियां बेच चुका है। इससे पहले गेम ने सिर्फ दो दिनों में 10 लाख कॉपियों की बिक्री हासिल की थी। कंपनी के मुताबिक Pragmata की सफलता के पीछे प्लेबल डेमो, अग्रेसिव मार्केटिंग और इमोशनल स्टोरीलाइन के साथ यूनिक गेमप्ले बड़ा कारण रहे हैं। Capcom USA के COO Rob Dyer ने संकेत दिए हैं कि Pragmata को आगे चलकर मल्टी-टाइटल फ्रेंचाइजी बनाया जा सकता है। गेम की कहानी Hugh और android साथी Diana के आसपास घूमती है।
  • Amazon Great Republic Day Sale 2026: गेमिंग, प्रोडक्टिविटी या एंटरटेनमेंट, हर किसी के लिए सस्ते लैपटॉप डील्स!
    Amazon Great Republic Day Sale 2026 में लैपटॉप सेगमेंट पर खास फोकस किया गया है। इस सेल के दौरान 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले लैपटॉप्स पर सीधे प्राइस कट के साथ बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं। HP, ASUS, Lenovo और Dell जैसे ब्रांड्स के लैपटॉप्स लेटेस्ट प्रोसेसर, SSD स्टोरेज और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ उपलब्ध हैं। SBI और Amazon Pay ICICI Bank कार्ड ऑफर्स के चलते इन लैपटॉप्स की इफेक्टिव कीमत और कम हो सकती है, जिससे यह सेल स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए खास बन जाती है।
  • Amazon की सेल में Asus, Dell, Lenovo और कई ब्रांड्स के प्रीमियम लैपटॉप्स पर बड़ा डिस्काउंट
    इस सेल में Lenovo Yoga Slim 7 को 1,13,290 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 76,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 5 दिया गया है। ASUS TUF A15 गेमिंग लैपटॉप को 83,990 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 66,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Dell SmartChoice G15-5530 को 1,05,398 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 75,990 रुपये में बेचा जा रहा है।
  • Amazon की सेल में Acer, Lenovo और कई ब्रांड्स के मिड-रेंज लैपटॉप्स पर 20,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट 
    इस सेल में Acer Aspire Lite (Intel Core i5) को 66,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 45,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले है। एमेजॉन की सेल में Lenovo IdeaPad Slim 3 (Intel Core i5) को 70,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 47,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस सेल में कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट भी हैं।
  • Amazon की सेल में गेमिंग लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट 
    एमेजॉन की सेल में Asus Gaming V16 पर 40,000 रुपये का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गेमिंग लैपटॉप को 1,49,990 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 1,09,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Lenovo LOQ, Intel Core i7 13th Gen को इस सेल में 1,62,090 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 1,15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Flipkart Republic Day Sale: Acer, Asus जैसे ब्रांड के लैपटॉप पर 50% से ज्यादा की छूट!
    Flipkart Republic Day Sale यूजर्स के लिए 17 जनवरी से लाइव हो चुकी है। सेल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट आदि पर भारी छूट का वादा किया गया है। अगर आप इस सेल के दौरान एक बेहतरीन फीचर्स वाला लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन डील्स को न चूकें। फ्लिपकार्ट पर Core i5 12Gen लैपटॉप भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »