इसमें एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है
इस सेल में बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है
ई-कॉमर्स कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की Great Republic Day Sale चल रही है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस सेल में कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट और कैशबैक के बेनेफिट भी हैं। इसमें Acer, Dell और Lenovo जैसे प्रमुख ब्रांड्स के मिड-रेंज लैपटॉप्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है।
इसमें एमेजॉन के Prime मेंबर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 12.5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसमें अन्य कस्टमर्स के लिए SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को भी पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसमें कस्टमर्स को बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इससे सेल के प्राइस से भी कम में नया प्रोडक्ट खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है।
इस सेल में Acer Aspire Lite (Intel Core i5) को 66,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 45,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच का डिस्प्ले है। एमेजॉन की सेल में Lenovo IdeaPad Slim 3 (Intel Core i5) को 70,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 47,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसमें Asus Vivobook 15 (Intel Core i3) को 54,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस से भारी डिस्काउंट पर 38,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में Dell 15 Laptop, 14th Gen को 47,877 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 39,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले हमने इस सेल में प्रमुख ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप्स पर बेस्ट डील्स की जानकारी दी थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन