Oppo Reno 15 Pro Mini नए खूबसूरत कलर में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 6200mAh है बैटरी
Oppo Reno 15 Pro Mini का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने पेश किया है। सीरीज को ओप्पो ने हाल ही में पेश किया था जिसमें Oppo Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini और Reno 15c शामिल हैं। कंपनी ने Oppo Reno15 Pro Mini को इससे Cocoa Brown और Glacier White कलर ऑप्शन में पेश किया था। अब इस फोन में नया कलर वेरिएंट दिया गया है। फोन की सेल 13 जनवरी से शुरू हुई थी।