Oppo Find N5 फरवरी में चीन की मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है। इसके दो वेरिएंट्स यहां पर नजर आए हैं जिनके मॉडल नम्बर PKH110 और PKH120 बताए गए हैं। PKH110 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है। फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी होगी। फोन टाइटेनियम बिल्ड में आ सकता है।
Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘Oppo Find N5’ चीन में अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है। कहा जाता है कि नए फोन में Find N3 के मुकाबले ढेरों अपग्रेड्स दिए जाएंगे। अब ओपो की फाइंड सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ (Zhou Yibao) ने नई जानकारियां शेयर की हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर उन्होंने बताया है कि ‘Oppo Find N5’ मजबूती के मामले में बेजोड़ होने वाला है।