Openai News

Openai News - ख़बरें

  • अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
    OpenAI के CEO Sam Altman ने AI के भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि दुनिया अब Singularity के दौर में पहुंच चुकी है। उनके अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से उस स्तर की ओर बढ़ रहा है, जहां उसकी क्षमताएं इंसानों के बराबर या उनसे आगे हो सकती हैं। Altman ने दोहराया कि भविष्य में AI इंसानों द्वारा किए जाने वाले 30 से 40 प्रतिशत काम संभाल सकता है, जिससे नौकरी बाजार में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। उनका कहना है कि सरकारों और कंपनियों को इस बदलाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
  • AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
    Elon Musk ने AI के भविष्य को लेकर एक और बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि अगले 4 से 5 साल में AI की कुल इंटेलिजेंस सभी इंसानों की कुल इंटेलिजेंस से ज्यादा हो सकती है। Musk ने यह बात Peter H. Diamandis की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। Diamandis का मानना था कि ह्यूमन स्किल्स की लिमिट आबादी और उपलब्ध रिसोर्सेज से तय होती है। Musk के बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। वहीं, AI के भविष्य और मानव समाज पर उसके असर को लेकर एक्सपर्ट्स के बीच भी राय बंटी हुई है।
  • भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
    OpenAI के सीईओ Sam Altman ने खुलासा किया है कि भारत में यूजर्स ChatGPT Images 2.0 के जरिए 1 अरब से ज्यादा AI इमेज बना चुके हैं। कंपनी ने हाल ही में भारत को ChatGPT Images 2.0 का सबसे बड़ा ग्लोबल मार्केट भी बताया था। OpenAI के मुताबिक भारतीय यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल एनीमे स्टाइल फोटो, सिनेमैटिक एडिट्स, फेक न्यूजपेपर डिजाइन और फैशन मूड बोर्ड जैसे क्रिएटिव कंटेंट बनाने के लिए कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा सटीक इमेज जनरेट कर सकता है और हिंदी व बंगाली जैसी भाषाओं को भी बेहतर सपोर्ट करता है।
  • इंडिया में AI इमेज का क्रेज! ChatGPT Images 2.0 में सबसे आगे भारतीय
    OpenAI के ChatGPT Images 2.0 फीचर को भारत में तेजी से अपनाया जा रहा है और रिपोर्ट के मुताबिक देश इसका सबसे बड़ा यूजर बेस बनकर उभरा है। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल anime पोर्ट्रेट, cinematic फोटो और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक नए मॉडल में बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग, डिटेल्ड इमेज जनरेशन और एडवांस prompt समझने की क्षमता दी गई है। खास बात यह है कि इसका उपयोग सिर्फ प्रोफेशनल काम तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसे क्रिएटिव एक्सप्रेशन और ऑनलाइन ट्रेंड्स के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
    OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-Rosalind (जीपीटी रोसलिंड) लॉन्च कर दिया है। यह एआई मॉडल विशेष रूप से जीव विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान के मकसद से लॉन्च किया गया है जो वैज्ञानिकों के काम में और अधिक तेजी लाने में मदद करेगा। लाइफ साइंसेज साइंटिफिक रिसर्च के लिए डिज़ाइन किया गया यह अत्याधुनिक AI मॉडल प्रोटीन, जीनोमिक्स और दवाईयों की खोज (drug discovery) में तेजी लाएगा।
  • AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
    San Francisco में “Stop the AI Race” नाम के ग्रुप ने AI कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने Anthropic, OpenAI और xAI के दफ्तरों के बाहर इकट्ठा होकर एडवांस्ड AI डेवलपमेंट पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि फ्रंटियर AI सिस्टम्स भविष्य में गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। यह प्रदर्शन ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका में AI रेगुलेशन को लेकर बहस तेज है और व्हाइट हाउस ने हाल ही में AI पॉलिसी के लिए एक फ्रेमवर्क पेश किया है। इस मुद्दे पर टेक एक्सपर्ट्स और नेताओं के बीच भी अलग-अलग राय सामने आ रही है।
  • Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
    Elon Musk ने OpenAI के ChatGPT को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह AI चैटबॉट बच्चों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सुरक्षित नहीं हो सकता। यह बयान कनाडा में हुई एक स्कूल शूटिंग के बाद सामने आया है, जिसमें आरोप है कि संदिग्ध हमलावर ने घटना से पहले ChatGPT के साथ कई बातचीत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चैट्स को OpenAI के सिस्टम ने फ्लैग किया था, लेकिन कंपनी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इस मामले के बाद AI चैटबॉट्स की जिम्मेदारी और सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
  • AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
    OpenAI के CEO Sam Altman ने भारत में एक इवेंट के दौरान कहा कि एडवांस AI मॉडल को ट्रेन करने में लगने वाली ऊर्जा को इंसान को शिक्षित करने में लगने वाले दशकों के संसाधनों के संदर्भ में देखना चाहिए। उन्होंने क्लीन एनर्जी पर ध्यान देने की बात कही। इस बयान पर Zoho के फाउंडर Sridhar Vembu ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी की तुलना इंसान से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने Big Tech कंपनियों को East India Company जैसा बताते हुए टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई।
  • क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
    OpenAI के CEO Sam Altman ने CNBC TV-18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि कुछ कंपनियां AI के नाम पर छंटनी को सही ठहराने की कोशिश कर रही हैं, जिसे उन्होंने “AI washing” कहा। उनके मुताबिक, हर जॉब कट AI की वजह से नहीं हो रहा, हालांकि कुछ सेक्टर में असली बदलाव भी देखने को मिल रहा है। Altman ने माना कि आने वाले सालों में AI का रोजगार पर प्रभाव और स्पष्ट होगा, लेकिन नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI इंडस्ट्री के अन्य लीडर्स ने भी इस मुद्दे पर अलग अलग राय रखी है।
  • अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
    MakeMyTrip ने OpenAI के साथ सहयोग की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने ऐप में AI आधारित ट्रैवल डिस्कवरी को मजबूत करेगी। OpenAI के API के इंटीग्रेशन से यूजर्स बातचीत के जरिए ट्रिप प्लानिंग से सीधे बुकिंग तक पहुंच सकेंगे। कंपनी का Myra GenAI असिस्टेंट पहले ही रोजाना 50,000 से अधिक बातचीत संभाल रहा है और कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। MakeMyTrip का कहना है कि यह साझेदारी यूजर के इरादे को समझकर उसे स्ट्रक्चर्ड और बुकिंग-रेडी विकल्पों में बदलने में मदद करेगी।
  • कोडिंग करने वालों की जॉब खतरे में? OpenAI से Anthropic तक, AI लिख रहा है 90% से ज्यादा कोड
    AI अब सिर्फ कोडिंग असिस्टेंट नहीं रहा, बल्कि खुद सॉफ्टवेयर का मुख्य लेखक बनता जा रहा है। San Francisco बेस्ड AI लैब Cognition के को-फाउंडर Scott Wu ने बताया कि उनकी कंपनी में 90 प्रतिशत से ज्यादा कोड AI सिस्टम्स द्वारा लिखा जा रहा है और इंजीनियर्स को 10 प्रतिशत से भी कम कोड खुद टाइप करना पड़ता है। OpenAI ने भी हाल ही में खुलासा किया कि उसकी एक टीम ने पूरा प्रोडक्ट AI से जनरेट कोड पर शिप किया। Anthropic और xAI जैसे नाम भी इसी ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे पारंपरिक कोडिंग की परिभाषा बदलती नजर आ रही है।
  • Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
    Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपने जेनरेटिव वीडियो टूल Grok Imagine का नया वर्जन 1.0 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह टूल अब 720p रेजोल्यूशन में 10 सेकंड तक के वीडियो जनरेट कर सकता है और इसमें ऑडियो क्वालिटी को भी बेहतर बनाया गया है। xAI ने दावा किया है कि बीते 30 दिनों में Grok Imagine से 1.245 बिलियन वीडियो बनाए गए हैं। यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है, जब AI वीडियो जनरेशन मार्केट में OpenAI और Google जैसी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है।
  • Layoffs 2026: Amazon के बाद अब Oracle के कर्मचारी टेंशन में, 30 हजार नौकरियों पर गिरेगी गाज!
    Oracle को लेकर एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी अपने AI डेटा सेंटर प्लान को फंड करने के लिए बड़े फैसले ले सकती है। इन्वेस्टमेंट बैंक TD Cowen के अनुसार, Oracle 30,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकता है और अपने हेल्थ टेक यूनिट Cerner को बेचने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI के साथ हुए बड़े कॉन्ट्रैक्ट के चलते Oracle पर कैपिटल खर्च का भारी दबाव है। इसी वजह से निवेशक कंपनी की फाइनेंसिंग क्षमता को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
  • 1.2 करोड़ यूजर्स, टारगेट से दोगुना कमाई! चीन का ये AI टूल अब Google और OpenAI की सबसे बड़ी टेंशन?
    चीन की टेक कंपनी Kuaishou का वीडियो जनरेशन मॉडल Kling AI तेजी से ग्लोबल AI रेस में उभर रहा है। LatePost की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में Kling AI के मंथली एक्टिव यूजर्स 12 मिलियन से ज्यादा हो गए हैं और 2025 में इसकी कमाई 140 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह आंकड़े कंपनी के शुरुआती टारगेट से कहीं ज्यादा हैं। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Kling AI की यह ग्रोथ Google और OpenAI जैसे बड़े प्लेयर्स के लिए सीधी चुनौती बन रही है, खासकर AI वीडियो जनरेशन के सेगमेंट में।
  • क्या ChatGPT बन जाएगा नया Google?, यूजर्स भेज रहे रोजाना 2.5 बिलियन प्रॉम्ट
    ChatGPT को हर दिन 2.5 बिलियन यूजर्स प्रॉम्प्ट भेज रहे हैं। अमेरिका में मौजूद यूजर्स ChatGPT में करीब 330 मिलियन प्रॉम्प्ट देते हैं, जिससे पता चलता है कि इसकी घरेलू बाजार में कितनी मजबूत पकड़ है और ग्लोबल स्तर पर इसका कितना ज्यादा उपयोग किया जा रहा है। Google सर्च सेक्टर में अभी तक सबसे आगे है और रोजाना लगभग 14 से 16 बिलियन सर्च आते हैं। ChatGPT को इन नंबर तक पहुंचने के लिए अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है।

Openai News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »