Nubia ने नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 GT लॉन्च किया है जो 6200mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने MWC 2026 में इस नए हैंडसेट को पेश किया है। Nubia Neo 5 GT में खासतौर पर गेमिंग फीचर्स पर फोकस किया गया है जिसमें इसका 144Hz सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट भी शामिल है। यह फोन खासतौर पर GenZ यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।
चीन में 20 जून से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। गेमिंग स्मार्टफोन होने के बावजूद भी इसमें Qualcomm या MediaTek जैसे लीडिंग ब्रैंड्स का प्रोसेसर नहीं दिया गया है। बल्कि यह Unisoc चिपसेट के साथ आने वाला है।