• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Neo 5G Pre Order: सस्ता गेमिंग फोन ला रही ZTE की Nubia, Unisoc T820 चिप के साथ इस कीमत में होगा लॉन्च!

Nubia Neo 5G Pre-Order: सस्ता गेमिंग फोन ला रही ZTE की Nubia, Unisoc T820 चिप के साथ इस कीमत में होगा लॉन्च!

नूबिया निओ में आने वाला Unisoc T820 एक ऑक्टाकोर चिपसेट है।

Nubia Neo 5G Pre-Order: सस्ता गेमिंग फोन ला रही ZTE की Nubia, Unisoc T820 चिप के साथ इस कीमत में होगा लॉन्च!

Photo Credit: Weibo/Whylab

Nubia Neo फिलहाल चीन में दस्तक देने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Nubia का नया गेमिंग फोन Nubia Neo जल्द ही लॉन्च होने वाला है।
  • यह Unisoc चिपसेट के साथ आने वाला है।
  • यह 200 डॉलर (लगभग 16,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
ZTE की Nubia का नया गेमिंग फोन Nubia Neo जल्द ही लॉन्च होने वाला है। गेमिंग फोन अक्सर महंगे होते हैं क्योंकि इनके स्पेसिफिकेशन हाई एंड होते हैं ताकि हैवी टास्क डिवाइस झेल पाए। ऐसे में नूबिया सस्ती कीमत में गेमिंग फोन पेश करने जा रही है। कंपनी के फोन गेमिंग को ध्यान में रखकर ही बनाए जाते हैं। अब Nubia Neo भी लॉन्च के लिए तैयार है। इतना ही नहीं, इसकी प्री-ऑर्डर डेट भी कंफर्म हो चुकी है। आइए जानते हैं कब और किन स्पेक्स के साथ दस्तक दे रहा है Nubia Neo 

Nubia Neo सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसके लिए प्री-ऑर्डर डेट कंपनी कंफर्म कर चुकी है। WHYLAB के अनुसार, चीन में 20 जून से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। यहां पर हैरान करने वाली बात ये है कि गेमिंग स्मार्टफोन होने के बावजूद भी इसमें Qualcomm या MediaTek जैसे लीडिंग ब्रैंड्स का प्रोसेसर नहीं दिया गया है। बल्कि यह Unisoc चिपसेट के साथ आने वाला है। यह Unisoc T820 से लैस होगा। 

नूबिया निओ में आने वाला Unisoc T820 एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। इसमें एक कोर ARM Cortex-A76 है जो कि 2.7 GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक है, Cortex-A76 के 3 कोर 2.3GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक हैं। जबकि Cortex-A55 के 4 कोर हैं जो 2.1GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक हैं। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस को Mali-G57 MC4 GPU से लैस किया गया है। इसकी कीमत की पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह 200 डॉलर (लगभग 16 हजार रुपये) के लगभग की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

Nubia Neo फिलहाल चीन में दस्तक देने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इसे अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अभी इसके बारे में पूरी जानकारी कंपनी की ओर से साझा नहीं की गई है। हाल ही में कंपनी की ओर से Nubia N5 लॉन्च किया गया था। यह एक बजट 5G फोन के तौर पर मार्केट में उतारा गया था। Nubia N5 के स्पेसिफिकेशन (Nubia N5 specifications) देखें तो फोन में 6.517 इंच  IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल का है, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyOS 13 पर रन करता है। Nubia N5 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन Unisoc T770 प्रोसेसर से लैस है। जिसके साथ 4GB RAM मिलती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »