Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

Nubia Neo 5 Pro में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है
  • Nubia Neo 5 Pro एक गेमिंग फोन है जिसमें शॉल्डर ट्रिगर भी दिए गए हैं
  • ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं
विज्ञापन

Nubia Neo 5 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Nubia Neo 5 Pro Price, Availability

Nubia Neo 5 Pro को कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है जहां फिलिपींस में इसके 12GB+128GB वेरिएंट की कीमत PHP 14,999 (लगभग 23 हजार रुपये) है। 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत PHP 17,999 (लगभग 28 हजार रुपये) है। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 

Nubia Neo 5 Pro Specifications

Nubia Neo 5 Pro में 6.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल है और इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है और MyOS 16 की स्किन पर रन करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है जिसके साथ में 12GB तक रैम है और 256GB तक स्टोरेज दी गई है। 

Nubia Neo 5 Pro एक गेमिंग फोन है जिसमें शॉल्डर ट्रिगर भी दिए गए हैं। इसमें Magic Touch 3.0 फीचर है जिसकी मदद से गीली या तैलीय उंगलियों से भी स्क्रीन टच रेस्पॉन्स देती है। फोन में कूलिंग के लिए 4083mm² VC कूलिंग सिस्टम मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स हैं जिनमें DTS X Ultra सपोर्ट दिया गया है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। डिवाइस में 6,210mAh की बैटरी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC जैसे विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। फोन में सभी जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »