Nothing Phone (3a) Lite का लॉन्च आज, 8GB रैम, बड़ी बैटरी के साथ होंगे धांसू फीचर्स! जानें सबकुछ
Nothing Phone (3a) Lite का लॉन्च 29 अक्टूबर यानी आज होने वाला है। इसमें 8 जीबी रैम, और 128 जीबी स्टोरेज देखने को मिलने वाली है। फोन दो कलर वेरिएंट्स- ब्लैक और व्हाइट में पेश किया जा सकता है। Nothing Phone (3a) Lite भारत में Rs 20000 के सेग्मेंट को टारगेट करेगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77-इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन होगी। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट, Mali-G615 MC2 GPU, 8GB रैम और 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज आ सकती है।