Network Expansion

Network Expansion - ख़बरें

  • Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
    Airtel ने पिछले एक साल में अपर नॉर्थ क्षेत्र में 2,900 से ज्यादा नए 5G साइट्स तैनात करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक यह नेटवर्क विस्तार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के 77 जिलों तक फैला हुआ है और इससे 2.86 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को फायदा मिलेगा। Airtel का कहना है कि नए 5G इंफ्रास्ट्रक्चर से तेज डेटा स्पीड, बेहतर कवरेज और अधिक भरोसेमंद कनेक्टिविटी मिलेगी। कंपनी ने बताया कि पिछले 12 महीनों में औसतन हर दिन 8 से ज्यादा नए 5G साइट्स एक्टिव किए गए हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत हुआ है।
  • Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
    भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब कंपनी की 5G सर्विस 3400 से ज्यादा नए शहरों में भी उपलब्ध होगी। एयरटेल ने अपने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करते हुए यह घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र, और गोवा के अंदर 3400 से ज्यादा नई साइट्स पर कंपनी अपनी 5G सर्विसेज उपलब्ध करवाने जा रही है।
  • Reliance Jio को हुआ 79 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान, BSNL को मिले नए कस्टमर्स
    कुछ महीने पहले प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से इन कंपनियों के सब्सक्राइबर्स घटे हैं। BSNL को अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिल रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए देश भर में वाई-फाई रोमिंग की सर्विस लॉन्च की थी।
  • Ola Electric का कम हुआ घाटा, सर्विस की समस्या को बताया 'मामूली' 
    कंपनी ने बताया कि हाल में सर्विस को लेकर कस्टमर्स की शिकायतें 'मामूली समस्याओं' की वजह से थी। जुलाई-सितंबर तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का कंसॉलिडेटेड लॉस घटकर लगभग 4.95 अरब रुपये का है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लॉस लगभग 5.24 अरब रुपये का था। पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 39 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर लगभग 12.14 अरब रुपये पर पहुंच गया।
  • BSNL ने दिया एयरटेल और रिलायंस जियो को झटका, जोड़े लाखों नए सब्सक्राइबर्स
    इस वर्ष जुलाई में Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद इन कंपनियों के कई सब्सक्राइबर्स BSNL के साथ जुड़ गए थे। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की रिपोर्ट के अनुसार, BSNL ने अगस्त में लगभग 25 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के क्रमशः 24 लाख सब्सक्राइबर्स और लगभग 40 लाख सब्सक्राइबर्स घटे हैं।
  • UPI का विदेश में बढ़ा दायरा, UAE में हुआ लॉन्च
    भारत से बाहर UPI पेमेंट्स को स्वीकार करने वाला पहला देश नेपाल था। इसके बाद इस पेमेंट सर्विस को श्रीलंका, मॉरीशस और फ्रांस में भी लॉन्च किया गया था
  • BSNL की बॉन्ड्स से 24 अरब रुपये जुटाने की तैयारी, केंद्र सरकार देगी गारंटी
    हाल ही में BSNL ने BharatNet प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के लिए लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। यह लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का हिस्सा है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »