Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
चाइनीज डिवाइसेज मेकर मोटोरोला इस सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये Motorola Edge 70 Pro, Motorola Edge 70 Pro+ और Motorola Edge 70 Pro Lite हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के कोडनेम Terrain, Terrain+ और Terrain Lite बताए गए हैं। इस सीरीज में चार मॉॉडल्स को पेश किया जा चुका है।