Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और Arm Mali-G57 MP2 GPU दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। Moto G77 Power की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 600 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।