7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!

Moto G77 Power की पहली सेल भारत में आज से शुरू हो गई है। स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरा, MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट और 50MP Sony LYTIA 600 कैमरे के साथ आता है।

7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!

Photo Credit: Motorola

Moto G77 Power की भारत में कीमत 25,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • 7000mAh बैटरी और 30W टर्बोपावर चार्जिंग के साथ आया स्मार्टफोन
  • ₹2,000 बैंक ऑफर के साथ 23,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत
  • 50MP कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट
विज्ञापन

Moto G77 Power हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ था। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन आज से खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन किफायती सेगमेंट में पेश किया गया है, जो वर्तमान में बड़ी संख्या में प्रतिद्वंदियों से भरा हुआ है। Motorola ने G77 Power में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट मिलता है। मार्केट में मौजूद अन्य मॉडल्स की तुलना में एक अच्छी बात यह है कि Motorola ने Moto G77 Power में स्टोरेज को एक्सपेंड करने का ऑप्शन दिया है, जिसमें माइक्रो SD कार्ड के जरिए 1TB तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है।

Moto G77 Power price in India, offers

Moto G77 Power की सेल आज से लाइव हो चुकी है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन में इससे ज्यादा स्टोरेज वेरिएंट नहीं मिलते हैं, लेकिन जैसा कि हमने बताया, स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो लिमिटेड टाइम के लिए चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन को ₹2 हजार सस्ता, यानी 23,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। सेल Motorola की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देश के चुनिंदा अधिकृत रिटेल स्टोर होगी। यह पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन फ्यूशिया रेड और पैनटोन इम्पेनिट्रेबल जैसे कलर ऑप्शन उपलब्ध है।

Moto G77 Power specifications

Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 nits पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos और High-Res ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे MicroSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं RAM को रैम बूस्ट के जरिए 24GB RAM तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन SGS-सर्टिफाइड MIL-STD-810H और धूल-पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। इसमें Android 16-बेस्ड UI मिलता है। कंपनी एक OS अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है, जो आज के समय में मार्केट में मिलने वाले अधिकतर स्मार्टफोन से काफी कम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6400
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »