Moto G71 5G स्मार्टफोन को आज सोमवार को भारत में Motorola के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
Moto G71 स्मार्टफोन को ग्लोबली पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसके साथ Moto G200, Moto G51, Moto G41 और Moto G31 स्मार्टफोन्स भी लॉन्च हुए थे।
Motorola Moto G200, Moto G71, Moto G51, Moto G41 और Moto G31 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इन पांचों स्मार्टफोन में से मोटो जी200 स्मार्टफोन सबसे प्रीमियम है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है।