5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Moto G71s 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Moto G71s 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च

Moto G71s 5G के प्राइस सिंगल 8GB रैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,699 युआन (लगभग 19,500 रुपये) तय की गई है।

ख़ास बातें
  • यह स्टार ब्लैक और एक अन्‍य कलर ऑप्‍शंस में आता है
  • यह Android 12 पर बेस्‍ड My UI 3.0 की लेयर पर चलता है
  • इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है
विज्ञापन
Moto G71s 5G स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह G सीरीज में कंपनी का नया फोन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला डिस्‍प्‍ले ऑफर करता है। फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ पैक किया गया है। नई डिवाइस में पिछले साल नवंबर में लॉन्‍च किए गए Moto G71 5G के मुकाबले कुछ अपग्रेड हैं। Moto G71s 5G में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 

 

Moto G71s 5G के प्राइस और उपलब्‍धता 

Moto G71s 5G के प्राइस सिंगल 8GB रैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,699 युआन (लगभग 19,500 रुपये) तय की गई है। यह स्टार ब्लैक और Haoyue कलर ऑप्‍शंस में आता है। खबर लिखे जाने तक स्मार्टफोन को कंपनी की चीन में ऑफ‍िशियल वेबसाइट में लिस्‍ट नहीं किया गया है। Motorola के Weibo पोस्ट के अनुसार, Moto G71s 5G पहले से ही JD.com, Tmall और प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।

बात करें, Moto G71 5G स्‍मार्टफोन की, तो इसे पिछले साल यूरोप में 299.99 यूरो (लगभग 25,200 रुपये) में लॉन्‍च किया गया था। इंडिया में यह स्‍मार्टफोन 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 18,999 रुपये में पेश किया गया था। 

 

Moto G71s 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Moto G71s 5G स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड My UI 3.0 की लेयर पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20: 9 है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो  91.3 फीसदी है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8जीबी रैम का सपोर्ट मिलता है। 

Moto G71s 5G स्‍मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरा ऐप में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, मैक्रो मोड और स्पॉट कलर मोड जैसे फीचर्स हैं। 

फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Moto G71s 5G स्‍मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर है। Moto G71s 5G की कीमत इसके सिंगल 8GB रैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 1,699 युआन (लगभग 19,500 रुपये) तय की गई है। यह स्टार ब्लैक और Haoyue कलर ऑप्‍शंस में आता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »