Xiaomi ने चीन में अपना नया प्रीमियम स्मार्ट अप्लायंस Mijia Smart Gas Water Heater Pro पेश कर दिया है। यह गैस वॉटर हीटर 16-लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें डुअल-कोर वाटर सॉफ्टनिंग सिस्टम दिया गया है, जो पानी की हार्डनेस को काफी हद तक कम करने का दावा करता है। Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro की चीन में कीमत 5499 युआन (लगभग 67,100 रुपये) रखी गई है।