• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • हाई एयर फ्लो और ऐप कंट्रोल के साथ Xiaomi का स्मार्ट फ्लोर फैन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

हाई एयर फ्लो और ऐप कंट्रोल के साथ Xiaomi का स्मार्ट फ्लोर फैन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

MIJIA DC फैन E7 के ब्लेड साइज बड़े हैं, जिसकी वजह से कंपनी दावा कर रही है कि इसकी हवा फेंकने की क्षमता भी ज्यादा होगी।

हाई एयर फ्लो और ऐप कंट्रोल के साथ Xiaomi का स्मार्ट फ्लोर फैन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi Mijia Smart Floor Fan को चीन के JD.com पर बेचा जा रहा है

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने MIJIA DC Inverter Floor Fan E चीन में लॉन्च किया है
  • हाई एयर फ्लो और स्मार्ट ऐप कंट्रोल से लैस आता है नया फैन
  • चीन के JD.com पर 229 CNY कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में MIJIA DC Inverter Floor Fan E लॉन्च किया है। शाओमी अपनी MIJIA लाइनअप में अकसर अनूठे और घरेलू अप्लायंस लॉन्च करती रहती है। यह नया स्मार्ट फ्लोर फैन कई खासियतों से लैस आता है। कंपनी का दावा है कि नया फैन बिजली की खपत के साथ-साथ शोर भी कम करता है। यह हवा को भी 14 मीटर की दूरी तक फेंकने में सक्षम है। इसका फैन यूनिट 140 डिग्री के कोण तक घूम सकता है। नए Xiaomi फैन को कम कीमत में भी लॉन्च किया गया है।
 

MIJIA DC Inverter Floor Fan E price, features

Xiaomi ने अपने स्मार्ट लाइफ प्रोडक्ट्स के लिए बनाए गए Weibo अकाउंट पर MIJIA DC Inverter Floor Fan E के लॉन्च की घोषणा की है। इसकी कीमत 229 युआन (लगभग 2,600 रुपये) है। इस किफायती प्रोडक्ट को वर्तमान में चीन के Jingdong (JD.com) पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Xiaomi अपने इस प्रोडक्ट को भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। खबर को सबसे पहले Gizmochina द्वारा देखा गया था।

फीचर्स पर आते हैं, MIJIA DC फैन E7 के ब्लेड साइज बड़े हैं, जिसकी वजह से कंपनी दावा कर रही है कि इसकी हवा फेंकने की क्षमता भी ज्यादा होगी। इसमें एक नया आर-एंगल रियर हुड भी शामिल है, जो एयरफ्लो को एक समान बनाए रखने में मदद करता है और साथ ही हवा को सॉफ्ट भी बनाता है। यह 14 मीटर तक हवा पहुंचाने में सक्षम है। पंखे में मैक्सिमम एयर प्रोडक्शन 22.3m³ प्रति मिनट होता है, जबकि इसका फैन यूनिट 140 डिग्री तक घूम सकता है।

Mijia DC Inverter Floor Fan E मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आता है और इसका हेड एंगल 90 डिग्री तक पहुंच सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका तेज एयर फ्लो रूम के तापमान को जल्दी कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इस फ्लोर फैन का उपयोग कूलिंग के साथ-साथ एयर प्यूरीफायर के साथ मिलकर हवा को साफ रखने में भी किया जा सकता है। क्योंकि यह स्मार्ट प्रोडक्ट है, तो फैन और फ्योरिफायर को एक साथ कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह XiaoAI असिस्टेंट के साथ आता है और फैन को MIJIA ऐप के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »