• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mijia ने लॉन्च किया एंटीबैक्टीरियल फीचर वाला बाथरूम हीटर और शावर, जानें कीमत

Xiaomi Mijia ने लॉन्च किया एंटीबैक्टीरियल फीचर वाला बाथरूम हीटर और शावर, जानें कीमत

Xiaomi Mijia हीटर में 2800W पीटीसी सिरेमिक हीटिंग मॉड्यूल मिलता है, जो सिर्फ एक मिनट में बाथरूम का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने का दावा करता है।

Xiaomi Mijia ने लॉन्च किया एंटीबैक्टीरियल फीचर वाला बाथरूम हीटर और शावर, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia बाथरूम हीटर और शावर सेट वर्तमान में चीन में JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • हीटर में 2800W पीटीसी सिरेमिक हीटिंग मॉड्यूल मिलता है
  • 1 मिनट में बाथरूम का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने का दावा करता है
  • कंपनी का दावा है कि यह IPX4 वॉटरप्रूफ रेटिंग सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने मिजिया ब्रांड के तहत एक नए बाथरूम हीटर और शावर सेट को लॉन्च किया है। नए प्रोडक्ट कंपनी के घरेलू बाजार में पेश किए गए हैं। “Mijia Smart Bathroom Heater + Shower N1 Set” (चीनी भाषा से अनुवादित) को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह तेज हीटिंग, और एंटी-बैक्टीरियल फीचर से लैस आता हैं। हीटर में 2800W PTC सिरेमिक हीटिंग मॉड्यूल मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए हीटर एक मिनट में बाथरूम का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है। इसमें 3-इंच की LCD स्क्रीन भी मिलती हैष। वहीं, शावर में यूजर्स अपने अनुसार कितना भी तापमान सेट कर सकते हैं। 

गिज्मोचाइना के मुताबिक, Mijia बाथरूम हीटर और शावर सेट वर्तमान में चीन में JD.com पर 1,099 युआन (लगभग 12,700 रुपये) में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। कीमत में इंस्टॉलेशन शामिल नहीं है, जिसके लिए अतिरिक्त 65 युआन का भुगतान करना होगा। इसके फिलहाल भारत सहित अन्य मार्केट में आने की संभावना न के बराबर है। बता दें कि वर्तमान में शाओमी Mijia ब्रांड के कोई भी प्रोडक्ट भारत में नहीं बेचता है।

खासियतों की बात करें, तो Xiaomi Mijia हीटर में 2800W पीटीसी सिरेमिक हीटिंग मॉड्यूल मिलता है, जो सिर्फ एक मिनट में बाथरूम का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने का दावा करता है। इसमें "स्मार्ट कंटिन्यूअस टेंप्रेचर" फंक्शन भी मिलता है, जो तापमान को बनाए रखने का काम करता है। इसमें 3 इंच की एलसीडी स्क्रीन मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह IPX4 वॉटरप्रूफ रेटिंग सपोर्ट करता है।

सेट में शामिल मिजिया टेंप्रेचर कंट्रोल्ड Shower N1 मॉडल स्टेपलेस टेंप्रेचर कंट्रोल प्रदान करता है। शावर की एंटीबैक्टीरियल 59 ब्रास बॉडी कंपनी के अनुसार, 99.9 प्रतिशत एंटीबैक्टीरियल रेट का दावा करती है। इसमें तीन वाटर पैटर्न मिलते हैं, जिनमें रेन मोड, क्लीनिंग मोड और प्रेशराइज्ड रेन मोड शामिल हैं। इसके अलावा, शावर में 162+ सिलिकॉन ईजी-क्लीन वाटर होल्स और एक छिपा हुआ एंटी-स्पलैश लोअर वाटर आउटलेट है। Xiaomi Mijia का यह प्रोडक्ट सेट विभिन्न वॉटर हीटर टाइप के साथ कंपेटिबल है, जिसमें स्टोरेज वॉटर हीटर, गैस वॉटर हीटर और सोलर वॉटर हीटर शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »