Microsoft Security

Microsoft Security - ख़बरें

  • फोन नहीं, अब लैपटॉप-PC से चोरी हो रहे OTP और SMS! निशाने पर है ये Windows फीचर
    Cisco Talos की नई रिपोर्ट के मुताबिक, नया Windows मैलवेयर Microsoft Phone Link ऐप को निशाना बनाकर यूजर्स के SMS और OTP चुराने की कोशिश कर रहा है। यह हमला सीधे स्मार्टफोन को हैक नहीं करता, बल्कि Windows PC में सिंक हुए मैसेज और नोटिफिकेशन तक पहुंच बनाता है। रिपोर्ट के अनुसार, CloudZ नाम का रिमोट एक्सेस टूल और Pheno plugin मिलकर इस गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं। यह मैलवेयर Phone Link से जुड़े प्रोसेस को पहचानकर एक्टिव सेशन खोजता है और फिर डेटा इकट्ठा करने की कोशिश करता है। एक्सपर्ट्स ने इसे SMS-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के लिए नया खतरा बताया है।
  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • Microsoft Edge चलाते हैं तो कभी भी हैक हो सकता है लैपटॉप-PC, तुरंत करें ये काम
    CERT-In ने Microsoft Edge के लिए हाई सीवेरिटी साइबर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। एडवाइजरी CIVN-2026-0092 के अनुसार 144.0.3719.115 से पुराने वर्जन में heap buffer overflow से जुड़ी गंभीर खामी पाई गई है। इस कमजोरी का फायदा उठाकर रिमोट अटैकर्स विशेष रूप से तैयार वेब पेज के जरिए सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकते हैं। एजेंसी ने सभी यूजर्स व ऑर्गेनाइजेशंस को तुरंत लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है, ताकि अनऑथोराइज्ड एक्सेस और डेटा लीक से बचा जा सके।
  • Windows 10 के लिए माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर से सपोर्ट कर रहा बंद, जानें यूजर्स को क्या करना होगा?
    Microsoft 14 अक्टूबर, 2025 से आधिकारिक तौर पर विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है। इसके बाद कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल सुधार या नए फीचर जारी नहीं करेगी। इससे दुनिया में विंडोज 10 पर चल रहे लाखों कंप्यूटर पर असर होगा। माइक्रोसॉफ्ट के ईवीपी और कंज्यूमर सीएमओ यूसुफ मेहदी ने यूजर्स को भरोसा दिया कि सपोर्ट बंद होने के बाद भी विंडोज 10 डिवाइस काम करते रहेंगे।
  • Windows 10 बंद होने जा रहा है! जानें 14 अक्टूबर के बाद आपके PC का क्या होगा
    Microsoft ने कन्फर्म किया है कि Windows 10 का सपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 को खत्म हो जाएगा। इसके बाद डिवाइस पर सिक्योरिटी और फीचर अपडेट्स नहीं मिलेंगे। हालांकि Microsoft 365 और Defender Antivirus को 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। कंपनी Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम भी लेकर आई है और Windows 11 व Copilot+ PCs को अपग्रेड करने का सुझाव दिया गया है।
  • Microsoft ने पाकिस्तान में 25 वर्षों के बाद बंद किया ऑफिस
    Microsoft का ऑफिस 25 वर्षों से पाकिस्तान में था। कंपनी ने इस फैसले के पीछे इंटरनेशनल लेवल पर बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग और क्लाउड-बेस्ड मॉडल पर शिफ्ट का कारण बताया है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी वर्कफोर्स को लगभग चार प्रतिशत घटाने का फैसला किया है। इससे बहुत से देशों में कंपनी के 9,000 से अधिक वर्कर्स पर असर पड़ेगा।
  • इंफोसिस को छंटनी पर कर्नाटक सरकार से मिली हरी झंडी
    कंपनी के मैसुरु कैम्पस में हुई छंटनी की कर्नाटक सरकार की लेबर मिनिस्ट्री ने जांच की थी। इस जांच की अंतरिम रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की ओर से किसी श्रम कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है। राज्य के लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इंफोसिस के मैसुरु कैम्पस का दौरा किया था। कंपनी ने अपने हायरिंग प्रोसेस और फ्रेशर्स की छंटनी के कारण की जानकारी दी है।
  • भारत सरकार की लैपटॉप यूजर्स को चेतावनी, भूल कर भी न खोले ये ब्राउजर
    भारत सरकार ने इस हफ्ते Microsoft Edge यूजर्स के लिए एक बड़ी सिक्योरिटी वार्निंग जारी की है। अगर आप 129.0.2792.79 से पहले का माइक्रोसॉफ्ट ऐज क्रोमियम बेस्ड वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको तुरंत नए सिक्योरिटी बिल्ड में अपडेट करना होगा। 7 अक्टूबर को जारी CERT-In बुलेटिन के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट में डेटा वेरिफिकेशन में कमी, वी8 में गलत इंप्लिमेंटेशन और लेआउट में इंटीजर ओवरफ्लो के चलते ये खामियां आई हैं।
  • Aadhaar का तेजी से बढ़ रहा दायरा, पिछले महीने हुई 2.31 अरब ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शंस
    डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने में आधार एनेबल्ड डायरेक्ट फंड ट्रांसफर, आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम और पहचान की पुष्टि के लिए e-KYC का बड़ा योगदान है
  • Zoom 5.0 लॉन्च, बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स दिए जाने के दावे
    Zoom ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या पिछले तीन महीनों में 10 मिलियन डेली यूज़र्स से बढ़कर 200 मिलियन डेली यूज़र्स तक पहुंच गई है। मार्केट में इसकी भिड़़ंत Microsoft Teams और Cisco के Webex जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप से होती है।
  • व्हाट्सऐप की सिक्योरिटी के लिए आया अहम फ़ीचर, ऐसे करें एक्टिव
    टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को कई महीनों तक टेस्ट करने के बाद व्हाट्सऐप ने जानकारी दी है कि इस फ़ीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज प्लेटफॉर्म के सभी यूज़र के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
  • फ्री और पेड विंडोज एंटीवायरस सॉफ्टवेयर
    फ्री और पेड विंडोज एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प चुनकर निकाले हैं।
  • Windows Phone का डेटा बैकअप और डिलीट करने का तरीका
    अगर आप अपना Windows Phone डिवाइस बेचने या फिर किसी और को देने के बारे में बारे में सोच रहे हैं, तो आप यह सुनुश्चित कर लें कि फोन पर से आपके पर्सनल डेटा पूरी तरह से डिलीट हो गए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »