Xiaomi के पोछा लगाने वाले डिवाइस के लिए करना होगा और इंतज़ार

Mi Robot Vacuum Mop-P को भारत में 29,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे शुरुआत में ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए 17,999 रुपये कीमत में बुक करवाया गया।

Xiaomi के पोछा लगाने वाले डिवाइस के लिए करना होगा और इंतज़ार

Mi Robot Vacuum Mop-P को भारत में 29,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Mi Robot Vacuum Mop-P की कीमत 29,990 रुपये है
  • 17,999 रुपये कीमत में शाओमी ने ली थी प्री-बुकिंग
  • 15 सितंबर से शिपमेंट शुरू करने का किया था वादा
विज्ञापन
भारत में Mi Robot Vacuum Mop-P की शिपमेंट 1 दिसंबर तक के लिए टल गई है। रोबोट वैक्यूम क्लीनर को अप्रैल में देश में लॉन्च किया गया था और मी क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध था। कंपनी ने मूल रूप से क्राउडफंडिंग राउंड में भाग लेने वाले सभी ग्राहकों के लिए 15 सितंबर से मी रोबोट वैक्यूम मॉप-पी शिप करने का वादा किया था। हालांकि, इसने अपने मूल शेड्यूल से शिपमेंट को दो महीने से भी ज्यादा समय के लिए आगे बढ़ा दिया है। Mi Robot Vacuum Mop-P कंपनी के मी रोबोट वैक्यूम क्लीनर का ही एक वर्ज़न है जो कुछ समय से चीन में उपलब्ध है। यह टू-इन-वन स्वीपिंग और मॉपिंग फंक्शन प्रदान करता है और इसमें नेविगेशन के लिए लेजर डिटेक्ट सिस्टम (LDS) शामिल है।

Xiaomi ने मंगलवार को उन सभी ग्राहकों को एक ईमेल भेजा, जिन्होंने Mi Crowdfunding प्लेटफॉर्म के जरिए मी रोबोट वैक्यूम मॉप-पी की प्री-बुकिंग की थी, ताकि उन्हें इसके शिपमेंट में देरी के बारे में सूचित किया जा सके। ईमेल में उल्लेख किया गया है कि शिपमेंट 1 दिसंबर से शुरू होगा, हालांकि Xiaomi ने Gadgets 360 को स्पष्ट किया है कि कंपनी 1 दिसंबर तक सभी शिपमेंट को खत्म कर देगी, जबकि शिपमेंट नवंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएगा।
 
 
 

जिन ग्राहकों ने Mi Robot Vacuum Mop-P को पूरी कीमत देकर बुक किया है, वे इसकी शिपमेंट में देरी की शिकायतें कर रहे हैं। हालांकि, Xiaomi ने 15 सितंबर को शिपमेंट शुरू होने के वादे के बाद इस देरी की घोषणा को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी है।

मी रोबोट वैक्यूम मॉप-पी को भारत में 29,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे शुरुआत में ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए 17,999 रुपये कीमत में बुक करवाया गया। वैक्यूम क्लीनर के लिए प्री-बुकिंग 15 अगस्त तक मी क्राउडफंडिंग के जरिए खुली थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »