Magnetic Power Bank

Magnetic Power Bank - ख़बरें

  • फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
    Belkin ने नया UltraCharge Slim 10K Magnetic Power Bank लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी और 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 30W USB Type-C पोर्ट, Dual Charging और Pass-Through Charging जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। पावर बैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले दिया गया है, जो बैटरी का सटीक प्रतिशत दिखाता है। इसके अलावा SmartProtect सेफ्टी सिस्टम, एल्यूमिनियम बॉडी और TSA Carry-on सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 69.99 पाउंड (करीब 8,100 रुपये) रखी गई है।
  • फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
    ControlZ ने भारतीय बाजार में अपना नया Snap 10K Mag मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है। यह 10,000mAh हाई-डेंसिटी बैटरी के साथ आता है और MagSafe-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें SoftTouch एंटी-स्क्रैच बैकिंग दी गई है, जो स्मार्टफोन की ग्लास फिनिश को सुरक्षित रखने में मदद करती है। पावर बैंक में SnapLock मैग्नेटिक अलाइनमेंट, Type-C इनपुट और आउटपुट पोर्ट तथा एलईडी डॉट बैटरी डिस्प्ले भी मिलता है। 188 ग्राम वजन वाला यह डिवाइस फ्लैगशिप स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और पोर्टेबिलिटी पर भी फोकस करता है।
  • 30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत
    Anker ने अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया नैनो पावरबैंक है जो 10 हजार mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा पावरबैंक में Qi2 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। चार्जिंग डिवाइस 15mm की मोटाई के साथ आता है। इसका वजन 215 ग्राम है। Qi2 फीचर के चलते यह 15W की वायरलैस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
  • फोन के पीछे चिपकते ही शुरू होगी चार्जिंग! इस प्राइस पर आया URBN का नया 10,000mAh पावर बैंक
    URBN ने भारत में नया Slate Qi2 MagTag Power Bank लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh क्षमता वाला मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक है, जिसमें Qi2 सर्टिफाइड 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह पावर बैंक कम्पैटिबल iPhone मॉडल्स को करीब 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसमें 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट LED डिस्प्ले और मजबूत मैग्नेटिक स्नैप-ऑन डिजाइन दिया गया है। URBN Slate को भारत में 2,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है और यह Amazon पर उपलब्ध है।
  • पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
    Ugreen ने MagFlow Air Qi2 अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है, जो 10,000mAh बैटरी और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह डिवाइस 30W टू-वे फास्ट चार्जिंग और इनबिल्ट USB-C केबल के साथ पेश किया गया है, जिससे यूजर्स वायरलेस और वायर्ड दोनों तरीके से चार्ज कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक iPhone सीरीज के साथ कम्पैटिबल है और मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए चार्जिंग को आसान बनाता है। इसका स्लिम डिजाइन और हल्का वजन इसे कैरी करने में सुविधाजनक बनाता है।
  • Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए लॉन्च हुआ खास मेग्नेटिक पावर बैंक, 5000mAh बैटरी, 15W वायरलैस चार्जिंग
    Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra को लॉन्च किया गया है। नई स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी ने चुपके से नया पावर बैंक भी लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया 5000mAh का Qi2 Magnet Wireless पावर बैंक है
  • फोन से पतला पावर बैंक! Xiaomi के नए UltraThin Magnetic Power Bank में वायरलेस चार्जिंग भी, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने UltraThin Magnetic Power Bank की उपलब्धता को एशिया के बाहर यूरोप के बाजारों तक बढ़ा दिया है। यह मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक पहले जापान में पेश किया गया था और अब यूरोप के कई देशों में उपलब्ध हो रहा है। कंपनी के मुताबिक, यह पावर बैंक सिर्फ 6mm मोटा है और इसका वजन 98 ग्राम है, जिससे यह डेली यूज के लिए आसान एक्सेसरी बन जाता है। इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो वायरलेस और वायर्ड दोनों चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • Stuffcool Odin लॉन्च: फोन के पीछे चिपक कर 30 मिनट में 50% चार्ज कर देता है यह पावरबैंक! जानें कीमत
    Stuffcool ने अपना नया Qi2 Certified MagSafe Powerbank - Odin भारत में लॉन्च किया है। यह 10,000mAh पावरबैंक खासतौर पर iPhone, Samsung और Pixel यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। Stuffcool Odin MagSafe Powerbank की कीमत 3,799 रुपये है। पावरबैंक कंपनी की वेबसाइट stuffcool.com और Amazon India पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट Made in India है और BIS सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
  • Xiaomi का नया पावर बैंक फोन के पीछे चिपक जाएगा, बिना केबल के भी करेगा चार्ज, जानें कीमत
    Xiaomi ने चाइना में एक नया पावर बैंक लॉन्च किया है जिसका नाम Magnetic Power Bank Stand 10000mAh है। इस डिवाइस की खास बात है कि इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग, 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और एक इन-बिल्ट स्टैंड दिया गया है जो लगभग 80 डिग्री तक खुलता है। Xiaomi ने इसमें 17 N52H ग्रेड के मैग्नेट्स का यूज किया है जिससे iPhone 12 और उसके बाद वाले मॉडल्स (iPhone 16e को छोड़कर) को मजबूती से अटैच किया जा सकता है ।
  • Xiaomi ने नया 5000mAh Magnetic Power Bank किया लॉन्च, फ्लाइट में भी कर पाएंगे यूज!
    Xiaomi ने नया पावर बैंक Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank लॉन्च कर दिया है। Xiaomi 5000mAh Magnetic Power Bank की कीमत 169 युआन (लगभग 1,966 रुपये) है। यह पावर बैंक बिक्री के लिए चीनी बाजार में JD.com और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसमें हाई डेंसिटी वाली लिथियम कोबाल्ट ऑक्साइड बैटरी का उपयोग किया है। बैटरी लगभग 734Wh/L एनर्जी डेंसिटी प्रदान करती है।
  • Anker Air 2 पावर बैंक 20W USB-C चार्जिंग, MagSafe सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Anker Air 2 पावर बैंक Anker की ओर से लेटेस्ट मिनी पावर बैंक के रूप में लॉन्च किया गया है। खास बात यह भी है कि पावर बैंक MagSafe कम्पैटिबल iPhone के लिए भी उपयोगी है। Anker Air 2 में 5000mAh की बैटरी आती है। इसकी रेटेड आउटपुट कैपिसिटी 5V पर 3000mAh की है। यह 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 7.5W मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
  • Portronics ने Rs 1,549 में लॉन्च किया मैग्नेटिक वायरलेस पावर बैंक, जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Portronics ने Chyro Magnetic Wireless Powerbank लॉन्च किया है, जिसकी क्षमता 10,000mAh है। Portronics Chyro Magnetic Wireless Powerbank की भारत में कीमत 1,549 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यह एक मेड-इन-इंडिया डिवाइस है। इसे Portronics की वेबसाइट, Flipkart, Amazon.in और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। यह केवल काले रंग में आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 12 महीने की वारंटी शामिल है।
  • 10000mAh बैटरी वाला सस्ता मेग्नेटिक पावर बैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, 33W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया मेग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है जो 10 हजार mAh बैटरी क्षमता के साथ आता है। इसमें 33W चार्जिंग फीचर दिया गया है और 7.5W वायरलेस चार्जिंग फीचर है। पावरबैंक में बिल्ट-इन केबल भी दी गई है। इसमें भीतर 5000mAh के दो बैटरी सेल लगे हैं। दोनों मिलकर 10,000mAh कैपिसिटी बनाते हैं। यह iPhone 16 Pro को भी लगभग दो बार फुल चार्ज कर सकता है।
  • मात्र Rs 999 में 5000mAh का Anker 322 वायरलेस पावर बैंक खरीदें! Amazon पर धांसू ऑफर
    Anker 322 Magnetic Power Bank को इस वक्त Amazon पर सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे मात्र 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि डिवाइस का MRP Rs 5,199 है। कंपनी 81% की छूट दे रही है। इसके अलावा HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 6 महीने या उससे ज्यादा के लिए ट्रांजैक्शन किया जाता है तो 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
  • OnePlus का ‘छोटू’ पावरबैंक लॉन्‍च, वॉलेट में आ जाएगा, iphone भी चार्ज कर देगा, जानें प्राइस
    OnePlus ने कुछ दिनों पहले OnePlus 13 स्‍मार्टफोन के साथ अपने लेटेस्‍ट मैग्‍नेटिक पावर बैंक (magnetic power bank) को लॉन्‍च किया था। यह अब खरीदारी के लिए चीन में उपलब्‍ध हो गया है। कंपनी का कहना है कि यह इतना थिन है कि आराम से वॉलेट में आ जाएगा। इसका वजन 120 ग्राम है और बिल्‍ड क्‍वॉलिटी को दमदार बनाने के लिए एल्‍युमीनियम का इस्‍तेमाल किया गया है। इसकी कैपिसिटी 5 हजार एमएएच है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »