Anker Air 2 पावर बैंक 20W USB-C चार्जिंग, MagSafe सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Anker Air 2 में 5000mAh की बैटरी आती है।

Anker Air 2 पावर बैंक 20W USB-C चार्जिंग, MagSafe सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Anker Air 2 पावर बैंक कॉम्पेक्ट बॉडी के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • Anker Air 2 पावर बैंक कॉम्पेक्ट बॉडी के साथ आता है।
  • यह केवल 8.6mm मोटा है।
  • पावर बैंक का वजन 118 ग्राम है।
विज्ञापन
Anker Air 2 पावर बैंक Anker की ओर से लेटेस्ट मिनी पावर बैंक के रूप में लॉन्च किया गया है। यह एक अल्ट्रा-थिन मेग्नेटिक पावर बैंक है जो ऑन-द-गो पावर बैकअप चाहने वालों के लिए स्लिम और हल्का डिवाइस है। खास बात यह भी है कि पावर बैंक MagSafe कम्पैटिबल iPhone के लिए भी उपयोगी है। Anker Air 2 में 5000mAh की बैटरी आती है। इसकी रेटेड आउटपुट कैपिसिटी 5V पर 3000mAh की है। यह 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट इसमें दिया गया है। इसके अलावा पावरबैंक में 7.5W मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं कीमत और फीचर्स। 
 

Anker Air 2 Price

Anker Air 2 को कंपनी ने चीन में पेश किया है। पावर बैंक की कीमत 229 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। यह पावर बैंक Snow White, Desert Gold, और Midnight Black कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Anker Air 2 Specifications

Anker Air 2 पावर बैंक कॉम्पेक्ट बॉडी के साथ आता है। यह केवल 8.6mm मोटा है। पावर बैंक का वजन 118 ग्राम है। इसके डाइमेंशन 8.6 x 70.6 x 102mm के हैं। डिजाइन देखें तो इसके किनारे राउंडेड हैं, और यह सॉफ्ट-टच फील देता है। इसमें सेंटर फ्रेम मेटल का है। 

Anker Air 2 में 5000mAh की बैटरी आती है। इसकी रेटेड आउटपुट कैपिसिटी 5V पर 3000mAh की है। यह 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट इसमें दिया गया है। इसके अलावा पावरबैंक में 7.5W मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह iPhone 12 से लेकर iPhone 16 सीरीज के मॉडल्स को सपोर्ट करता है। वायर्ड चार्जिंग की बात करें तो यह Samsung, Xiaomi, Huawei, Oppo, Vivo स्मार्टफोन्स के अलावा विभिन्न टैबलेट्स, स्मार्टवॉच और ईयरफोन्स को भी सपोर्ट करता है। 

मेग्नेटिक अलाइनमेंट सिस्टम में एक स्ट्रॉन्ग इंटरनल रिंग का इस्तेमाल किया गया है जो सुरक्षित तरीके से स्मार्टफोन से अटैच हो जाती है। यूजर इस पावरबैंक हो हाथ में रखकर भी फोन को चार्ज कर सकता है। या फिर किसी फ्लैट जगह जैसे टेबल आदि पर रखकर भी चार्ज कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »