Laptop Accessories

Laptop Accessories - ख़बरें

  • लैपटॉप बैग में, Mouse जेब में! Logitech का नया Foldable Mouse हुआ लॉन्च
    Logitech ने Mobi Fold और Mobi Fold for Business लॉन्च किए हैं। यह कंपनी का पहला अल्ट्रा-पोर्टेबल फोल्डेबल माउस है, जिसे ट्रैवल करने वाले प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। माउस फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट हो जाता है और खोलते ही ऑटोमैटिकली ऑन हो जाता है। इसमें Adaptive Touch Scrolling, Quiet Click और AI-बेस्ड क्लिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Logitech Mobi Fold एक साथ तीन डिवाइसेज से Bluetooth के जरिए कनेक्ट हो सकता है और फुल चार्ज पर 30 दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। इसकी शुरुआती कीमत 79.99 डॉलर रखी गई है।
  • लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Mport Space नाम का नया 8 इन 1 USB Type C हब लॉन्च किया है। इसमें इन बिल्ट M.2 SSD स्लॉट दिया गया है, जो NVMe और SATA SSD को सपोर्ट करता है। हब में 4K 30Hz HDMI आउटपुट, USB 3.0, SD और microSD कार्ड रीडर, Type C डेटा पोर्ट और 100W Power Delivery पास थ्रू चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी के मुताबिक यह सिंगल Type C कनेक्शन के जरिए स्टोरेज, चार्जिंग और डिस्प्ले का समाधान देता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये रखी गई है और 12 महीने की वारंटी मिलती है।
  • केबल के जंजाल से छुटकारा! Portronics का नया छोटू बॉक्स एक साथ चार्ज करेगा 4 डिवाइस, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Adapto 100D नाम से नया 100W डेस्कटॉप चार्जर लॉन्च किया है। यह चार्जर मॉडर्न वर्कस्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और एक ही यूनिट से कई डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा देता है। Adapto 100D में तीन Type-C PD और दो USB-A पोर्ट दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें स्मार्ट LCD डिस्प्ले, GaN टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट पावर मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 3,999 रुपये रखी गई है।
  • Xiaomi का नया 10000mAh Power Bank फोन के साथ लैपटॉप को भी करता है चार्ज, इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने यूके में अपना नया Xiaomi Power Bank 10000 (67W) लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक 10,000mAh बैटरी के साथ आता है और इतना पावरफुल है कि लैपटॉप जैसे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें इनबिल्ट USB-C केबल, USB-C और USB-A पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ तीन डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। पावर बैंक 65W फास्ट इनपुट चार्जिंग सपोर्ट करता है और करीब 1.3 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यूके में इसकी कीमत 32.99 पाउंड रखी गई है।
  • Amazon Grand Gaming Days Sale: गेमिंग लैपटॉप से लेकर डेस्कटॉप, गेमिंग कंसोल, हेडसेट और एक्सेसरीज पर बंपर डील, मात्र 549 से शुरू कीमत
    Amazon Grand Gaming Days सेल में गेमिंग लैपटॉप, डेस्कटॉप, कीबोर्ड, गेमिंग कंसोल और हेडसेट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में एचडीएफसी कार्ड और एसबीआई कार्ड से भुगता पर भारी बचत हो सकती है। इस सेल में ब्रांडेड गेमिंग गैजेट्स पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल 28 मई 2025 तक जारी रहेगी।

Laptop Accessories - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »