Job For Ai

Job For Ai - ख़बरें

  • Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
    Google DeepMind की AGI Safety and Alignment Team ने नौकरी के उम्मीदवारों के लिए एक असामान्य चेतावनी जारी की है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम ने उम्मीदवारों से सामान्य जॉब एप्लिकेशन के अलावा एक अलग फॉर्म भरने को कहा है, ताकि उनका CV सीधे संबंधित टीम तक पहुंच सके। डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि सामान्य इंटरनल हायरिंग सिस्टम के दौरान कुछ CV गलती से स्क्रीन आउट हो सकते हैं या आवेदन टीम तक पहुंचने में समय लग सकता है। हालांकि, Google DeepMind ने स्पष्ट किया है कि इसका मतलब AI उम्मीदवारों को गलत तरीके से रिजेक्ट कर रहा है, ऐसा नहीं है।
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • AI जॉब्स की मची होड़! OpenAI दे रही Rs 13.5 करोड़ का सैलरी पैकेज, Google को छोड़ा पीछे
    AI एक ऐसा स्किल क्षेत्र बन चुका है जिसमें सबसे अधिक वेतन की संभवना है। OpenAI ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन देकर एक नया बेंचमार्क बना दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI का स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को अन्य टेक कंपनियों के मुकाबले सबसे अधिक सैलरी दे रहा है जो कि प्रति कर्मचारी 1.5 मिलियन डॉलर है।
  • 10 सालों में 30 लाख से ज्यादा नौकरियां हो सकती हैं खत्म, इन रोल्स पर पड़ेगा AI का असर!
    यूके के लेबर मार्केट पर ऑटोमेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के असर को लेकर एक नई रिपोर्ट ने बड़ा अनुमान पेश किया है। National Foundation for Educational Research (NFER) के मुताबिक, देश में 2035 तक करीब 30 लाख लो-स्किल्ड नौकरियां खत्म हो सकती हैं। रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा खतरा ट्रेड्स, मशीन ऑपरेशन्स और बेसिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसी भूमिकाओं पर मंडरा रहा है, जहां रुटीन टास्क को AI और ऑटोमेटेड सिस्टम आसानी से संभाल सकते हैं।
  • एलन मस्क की कंपनी में जॉब! xAI में इंजीनियर्स की भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
    अरबपति एलन मस्क की कंपनी में जॉब करने का मौका है! xAI हार्डकोर इंजीनियर्स की तलाश में है। उनको भविष्य के AI को और अधिक उन्नत बनाने वाले इंजीनियर्स की तलाश है। मस्क की कंपनी में ये वैकेंसी विभिन्न तरह के रोल के लिए निकली हैं। इसमें मॉडल रिसर्च से लेकर रोबोटिक्स के लिए ट्रेनिंग सिस्टम तक शामिल है। अगर आप भी इन जॉब्स के लिए इच्छुक हैं तो x.ai/careers पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
  • सोते-सोते 1,000 जॉब्स के लिए किया अप्लाई, 50 के लिए हुआ सलेक्शन! AI बॉट ने किया कमाल
    अपने रेडिट पोस्ट में एक यूजर ने अपने एक अनूठे एक्सपीरिएंस को शेयर किया। यूजर ने बताया कि उसने एक ऐसा AI बॉट डेवलप किया, जिसने उसके लिए खुद से नौकरी के लिए आवेदन दिए। बॉट ने वैकेंसी की जांच की और उसके हिसाब से खुद शख्स के लिए CV और कवर लेटर तैयार किया। भर्तीकर्ता द्वारा पूछे गए कुछ शुरुआती प्रश्नों के उत्तर भी दिए और एप्लिकेशन को खुद से सबमिट भी किया।
  • Netflix ने निकाली वैकेंसी, 7.4 करोड़ रुपये मिलेगी सैलेरी
    Netflix में नौकरी के लिए सैलेरी लिमिट $900,000 (लगभग 7,40,33,775 रुपये) है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »