Netflix ने निकाली वैकेंसी, 7.4 करोड़ रुपये मिलेगी सैलेरी

Netflix अपनी कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बेहतर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोडक्ट मैनेजर हायर कर रहा है।

Netflix ने निकाली वैकेंसी, 7.4 करोड़ रुपये मिलेगी सैलेरी

Photo Credit: Netflix

Netflix ने AI के लिए वैकेंसी निकाली है।

ख़ास बातें
  • Netflix ने AI का ज्ञान रखने वालों के लिए वैकेंसी निकाली है।
  • Netflix आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोडक्ट मैनेजर हायर कर रहा है।
  • Netflix यूजर्स पर्सनलाइजेशन और इंटरनल सिस्टम को बेहतर करना चाहता है।
विज्ञापन
ओटीटी दिग्गज Netflix अपनी कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बेहतर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रोडक्ट मैनेजर हायर कर रहा है, जिसके लिए सैलेरी लिमिट $900,000 (लगभग 7,40,33,775 रुपये) है। नेटफ्लिक्स में पोस्ट का आधिकारिक टाइटल प्रोडक्ट मैनेजर-मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म है।

करोड़ों में है सैलेरी
नौकरी मिलने पर $300,000 से $900,000 की सैलेरी मिलेगी। यह पोस्ट नेटफ्लिक्स के लॉस गैटोस, कैलिफोर्निया, हेडक्वार्टर या वेस्ट कोस्ट में रिमोट मोड के लिए होगी। पोस्ट अभी भी आवेदकों के लिए खुली हुई है, इससे नेटफ्लिक्स का मशीन लर्निंग प्रोग्राम को बढ़ाने का इरादा साफ होता है।

क्या करना होगा काम
प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्ट में Netflix के बिजनेस के सभी मामलों में AI का इस्तेमाल करना शामिल होगा, जिसमें कंटेंट एक्यूशन और पर्सनलाइनिंग यूजर्स रिकमेंडेशन करना शामिल है। नेटफ्लिक्स 190 से अधिक देशों में 230 मिलियन से ज्यादा मेंबर्स के साथ दुनिया भर में मनोरंजन कर रहा है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि ''मशीन लर्निंग/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेंबर्स के लिए पर्सनलाइजेशन से लेकर हमारे पेमेंट प्रोसेसिंग और अन्य रेवेन्यू बेस्ड पहलों के इस्तेमाल में नई खूबियां प्रदान के लिए है।''

नौकरी के लिए योग्यता
वैकेंसी के लिए योग्यताओं में एक सेंट्रलाइज मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म के साथ काम करने का अनुभव, नेटफ्लिक्स के इंजीनियर्स के साथ कॉलोब्रेट करने और लीड करने की क्षमता समेत और लिखित कम्युनिकेशन और स्ट्रैटजिक थिंकिंग स्किल शामिल हैं। Netflix इसके अलावा अपने गेम स्टूडियो में टेक्निकल डायरेक्टर की भूमिका के लिए $650,000 (5 करोड़ रुपये) का सालाना सैलेरी भी दे रहा है, जिसके लिए AI की जानकारी होना जरूरी है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »